Viral News : लड़की का सैकड़ों बार किया रेप, टेलफोर्ड में 6 महीने लगातार की गई हैवानियत
Viral News : वेल्स (ब्रिटेन) में रहने वाली एक लड़की ने अपनी आपबीती बताई। उसने बताया कि कैसे उसके साथ सैंकड़ों बार यौन शोषण हुआ। उसकी बात सुनकर लोगों के रोंगटें तक खड़े हो गए।

Viral News : वेल्स (ब्रिटेन) में रहने वाली एक लड़की ने अपनी आपबीती बताई। उसने बताया कि कैसे उसके साथ सैंकड़ों बार यौन शोषण हुआ। उसकी बात सुनकर लोगों के रोंगटें तक खड़े हो गए। एमिली वॉन (बदला हुआ नाम) ने कहा है कि उनके साथ सैकड़ों बार रेप किया गया और लंबे वक्त तक उन्हें बंधक बनाकर भी रखा गया। उन्होंने यह भी बताया कि 6 साल तक सेक्स के लिए उनकी तस्करी भी की गई। जब उन्हें वेल्स से टेलफोर्ड ले जाया गया था तब उनका हर दिन 6 महीनों तक लगातार यौन शोषण हुआ।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक दशक के दौरान, ब्रिटेन के टेलफोर्ड में एक हजार से भी ज्यादा बच्चों का यौन शोषण हुआ है। सेक्स स्कैंडल को लेकर एक स्वतंत्र जांच इसी सप्ताह पूरी हुई है। जांच के दौरान एमिली ने भी कई सबूत दिए। एमिली ने कहा कि जो कुछ उनके साथ टेलफोर्ड में हुआ वह तो केवल समुद्र में एक बूंद के बराबर है। उन्होंने ब्रिटेन के कई हिस्सो में यौन शोषण का सामना किया। एमिली ने कहा कि जब उनकी उम्र 11 साल थी, तब पड़ोसियों ने उनसे ड्रग्स की भी सप्लाई कराई थी। इस दौरान उन्होंने खुद भी कई बार सेवन किया। इस कारण उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था। इस वजह से उनकी पढ़ाई कुछ समय तक घर पर हुई।
ALSO READ | Viral News: युवक ने बनाया भैंस को अपनी हवस का शिकार, बनाए अप्राकृतिक संबंध, सीसीटीवी से हुआ खुलासा
Viral News: ब्रिटेन में 1.4 करोड़ में बिकने वाली है नंबर प्लेट, नंबर देख कर ही आ जाएगी …. फिलिंग
Viral News: फुटबॉल मैच खेलते-खेलते लड़का-लड़की करने लगे किस, फिर क्या था… देखें वीडियो
Jara Hatke : मछली बेचने के लिए टंकी में बैठा दी बिकिनी पहनी लड़कियां, फिर क्या था…
एमिली की उम्र करीब 35 साल हो चुकी है। उन्होंने 14 साल की उम्र में कॉलेज शुरू किया था। जब वह कॉलेज पहुंचीं तो यहां उनकी मुलाकात एंड्रिया (बदला हुआ नाम) से हुई। क्लास खत्म करने के बाद वो एंड्रिया के घर गई। इसके बाद दोनों एक जगह पर गए। जहां अक्सर उनकी उम्र के लोग मौज मस्ती के लिए जाते थे। इस दौरान एक कार में उन्हें और उनकी कुछ दोस्तों को खींच लिया गया गया, कार में बैठे लोगों ने एमिली के साथ गैंगरेप किया। एमिली के मुताबिक, उनकी दोस्त ने इस घटना को कमतर आंकने को कहा। एमिली ने बताया कि इसके बाद उनके साथ इस तरह की घटनाएं कई बार हुईं।