Viral Video: आग के गोले ने एक झटके में आसमान को काले से किया नीला, देखें वायरल वीडियो

Latest Viral Video: स्पेन और पुर्तगाल में हाल ही में जो हुआ वह लोगों के लिए थोड़ा डरावना था। दरअसल, स्पेन और पुर्तगाल में देर रात अचानक आसमान में तेजी से उड़ता हुआ बड़ा आग का गोला दिखा। इसके गुजरते ही काला आसमान पूरी तरह से नीला हो गया।

Latest Viral Video: स्पेन और पुर्तगाल में हाल ही में जो हुआ वह लोगों के लिए थोड़ा डरावना था। दरअसल, स्पेन और पुर्तगाल में देर रात अचानक आसमान में तेजी से उड़ता हुआ बड़ा आग का गोला दिखा। इसके गुजरते ही काला आसमान पूरी तरह से नीला हो गया। कई लोगों ने इस विस्मयकारी घटना की मनमोहक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए।

इस घटना को लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया था इन सभी रिकॉर्डिंग में जो एक चीज़ समान है, वह एक बड़ी चमकीला नीली आग का गोला है, जिसने गायब होने से पहले कुछ सेकंड के लिए रात के आकाश को रोशन किया। ये संभवत: एक उल्कापिंड (Meteor) था लेकिन ऐसी ढेरों खबरों के बावजूद, उल्कापिंड देखे जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Also Read: 26 को रायपुर पहुंचेंगे सीहोर वाले Pandit Pradeep Mishra, 27 मई से 2 जून तक अमलेश्वर कथा का करेंगे श्रवण

आम जनता की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में यह किसी जादू का तरह लग रहा हैं। इसमें एक पल में आसमान का रंग ऐसा हो जा रहा है जैसे कोई दूसरी दुनिया हो। कई लोगों ने इन वीडियोज पर ढेरों कमेंट किए और इसे देखे जाने के दावे किए।

Also Read: Viral Video: कार की टक्कर से ब्रिज तोड़ते हुए नदी पर झूल गया ट्रक, देखें वायरल वीडियो

नासा के अनुसार, ‘वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हर दिन लगभग 48.5 टन (44 टन या 44,000 किलोग्राम) उल्कापिंड मैटेरियल पृथ्वी पर गिरती है। लगभग सभी मैटेरियल पृथ्वी के वायुमंडल में वैपराइज हो जाता है। इससे एक चमकीला निशान निकल जाता है जिसे आम भाषा में ‘टूटते तारे’ कहा जाता है। आमतौर पर किसी भी रात हर घंटे कई उल्कापिंड आसमान में देखे जा सकते हैं। कभी-कभी ये संख्या नाटकीय रूप से बढ़ जाती है – इन घटनाओं को उल्कापात कहा जाता है।

https://www.ujjwalpradesh.com/national/medical-guidelines-appointment-of-doctors-of-government-hospitals-from-your-home/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button