Viral Video: हवा में हुई दो चीलों की लड़ाई, देखें वायरल वीडियो…

Latest Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर वाइल्डलाइफ वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई बार आपने जानवरों की खतरनाक लड़ाई के वीडियो भी देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी दो पक्षियों को हवा में उड़ते हुए एक दूसरे से शिकार छीनने की कोशिश करते हुए देखा है।

Latest Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर वाइल्डलाइफ वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई बार आपने जानवरों की खतरनाक लड़ाई के वीडियो भी देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी दो पक्षियों को हवा में उड़ते हुए एक दूसरे से शिकार छीनने की कोशिश करते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर खाने के लिए दो चीलों की लड़ाई का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को mukul.soman नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है, “मौत का हवाई चक्कर। एक वयस्क और किशोर चील लड़ाई में उलझ गए। छोटी चील एक मछली के साथ उड़ रही थी, जबकि बड़ी चील ने फैसला किया “नहीं यह मेरी है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mukul Soman (@mukul.soman)

वायरल वीडियो में आप दो चीलों को हवा में एक-दूसरे से संघर्ष करते और लड़ते हुए देख सकते हैं। देखकर ऐसा लग रहा है मानो दोनों चील हवा में कलाबाजी दिखा रहे हैं। दोनों ने एक ही मछली को पंजों से पकड़ रखा है और उसे छीनने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। मछली हासिल करने के लिए दोनों हवा में एक-दूसरे पर झपटते हैं। लेकिन अंत में मछली उन दोनों की पकड़ से छूटकर जमीन पर गिर जाती है।

चीलों के करतब का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को अबतक 7।9 मिलियन बार देखा जा चुका है और 2 लाख से ज्यादा लोग इस लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने ढेरों कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया।

Also Read: PM Modi 3.0 Oath Ceremony: चाय पर चर्चा का आया Video, देखिए कौन-कौन बनने जा रहा है मंत्री

यह एक तरह का लाइफटाइम शॉट है। इसके लिए आपको एक पुरस्कार मिलना चाहिए।’ दूसरे ने कहा, ‘मैंने अब तक का सबसे हैरान कर देने वाला एरोबैटिक प्रदर्शन देखा। प्रकृति बहुत अद्भुत है।’ इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए।

Mumbai Airport के एक ही रनवे पर दो विमान, बड़ा हादसा होने से बचा

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button