हम सब प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए प्रयासरत रहें : मंत्री डॉ. शाह

हम सब प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए प्रयासरत रहें : मंत्री डॉ. शाह

प्रदेशवासियों को दी दीप पर्व की शुभकामनाएं

भोपाल

दीपों का पर्व दीपावली सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों की अनगिनत रोशनी लेकर आये। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में नये उमंग और उत्साह की कामना की है।

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने कहा है कि लक्ष्मी और गणेश की कृपा से सबका हर दिन मंगलमय हो, सबके घर में सुख-शांति और वैभव की भरमार हो। उन्होंने सभी को दीप पर्व की हृदय से शुभकामनायें देकर अपील की है कि इस दीपावली हम सब एकजुट होकर हमारे प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए प्रयासरत रहें और प्रदेश को उन्नति की नई ऊंचाइयों पर ले जायें।

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि एक नवंबर 1956 को गठित मध्यप्रदेश ने विकास के कई आयाम तय किये हैं। विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में हमारा मध्यप्रदेश अव्वल स्थान पर है।

डॉ. शाह ने कहा है कि मध्यप्रदेश को देश का 'अग्रणी प्रदेश' बनाने में प्रदेश के हर नागरिक का सहयोग और भावों से भरी सक्रिय सहभागिता बेहद जरूरी है। इसीलिए हम सब, एक साथ कदम से कदम मिलाकर अपने प्रदेश के विकास की राह में तेजी से आगे बढ़ें।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button