Weather Update : अगले 5 दिन काफी अहम; गर्मी बरपाने जा रही कहर

Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने वाली है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है। जानें मौसम का हाल

Weather Update : नई दिल्ली. पिछले महीने देशभर के ज्यादातर राज्यों में बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलती रही। फरवरी में तापमान औसत से अधिक दर्ज किया गया था, लेकिन मार्च में इसमें काफी कमी आ गई। अब एक बार फिर से पारा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि गर्मी का कहर बढ़ने वाला है। दरअसल, अगले पांच दिनों में देश के ज्यादातर राज्यों का अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने वाली है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है। इसके अलावा, आने वाले दिनों में यह तापमान बढ़ेगा ही। गुजरात की बात करें तो यहां पारा एक बार फिर से 40 डिग्री को छूने वाला है।

अहमदाबाद में आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, जोकि मंगलवार को 40 डिग्री पहुंच जाएगा। इसके अलावा, यूपी में भी गर्मी का कहर बढ़ने वाला है। राजधानी लखनऊ में 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री है, जोकि 15 अप्रैल तक 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, राजस्थान में भी गर्मी बढ़ने वाली है।

इन राज्यों में बारिश रहेगी जारी

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कुछ राज्यों में अब भी हल्की से मध्यम गति की बारिश जारी रहने वाली है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में 9 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होगी। दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।

ओडिशा, बंगाल में भी हल्की बारिश का अलर्ट

मध्य भारत की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान की संभावना है। पूर्वी भारत में ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, इन सबके बाद भी अगले पांच दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होती रहेगी।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button