जान्हवी कपूर संग फैन ने किया मिसबिहेव

कई बार फैंस हद पार करके कुछ ऐसा कर देते हैं कि सेलिब्रिटी, बॉलीवुड स्टार्स को भी बुरा फील होता है। 

हाल ही में जान्हवी कपूर के साथ भी ऐसा ही एक वाक्या हुआ। 

एक्ट्रेस के साथ एक फैन ने मिसबिहेव किया। 

हाल ही में मुंबई में जान्हवी कपूर नजर आईं। 

कुछ फैंस ने उन्हें देखा, वे लोग जान्हवी के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। 

ऐसी ही एक फैन ने जान्हवी के साथ फोटाे क्लिक करवाने के लिए उनका मास्क उतारने की कोशिश की। 

 अचानक यह देख जान्हवी पीछे हो गईं और खुद ही अपना मास्क उतारकर फोटो क्लिक करवाया। 

जब जान्हवी कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स का कहना था कि फैंस को एक्ट्रेस की प्राइवेसी का सम्माना करना चाहिए। 

 सोशल मीडिया यूजर्स का यह भी मानना है कि कुछ लोगों को बिल्कुल भी तमीज नहीं होती है।