हर साल 1 मई को महाराष्ट्र और गुजरात दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस भी मनाया जाता है। 

वर्ष 1960 में महाराष्ट्र और गुजरात को एक अलग राज्य के रूप में स्थापित किया गया था। 

बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960 के अनुसार बॉम्बे के द्विभाषी राज्य को मराठी भाषी लोगों के लिए महाराष्ट्र और गुजराती भाषी लोगों के लिए गुजरात को दो अलग-अलग राज्यों में विभाजित किया गया। 

यह कानून 1 मई 1960 को उसी दिन लागू हुआ, जिस दिन अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस था।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को माया नागरी के नाम से जाना जाता है। यह फिल्मी नगरी के साथ साथ उद्योग नगरी भी काही जाती है।

महाराष्ट्र कई मंदिरों, किलों, पुराने स्मारकों और कला समेटे हुए है। यहां का प्रत्येक किला एक सैन्य विजय का प्रतीक है।

राजधानी: मुंबई भूगोल: 36 जिले भूमि क्षेत्र (2021): 308,000 वर्ग किमी जनसंख्या (2011 की जनगणना): 112.4 मिलियन सरकार: शिव सेना मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे क्षेत्रीय भाषा: मराठी प्रमुख शहर: मुंबई, नागपुर, नासिक, पुणे, ठाणे, सोलापुर, कोल्हापुर, सांगली, औरंगाबाद, अमरावती और रत्नागिरी

महाराष्ट्र महत्वपूर्ण तथ्यों ...