Raper Honey Singh का नेटवर्थ कलेक्शन 

जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव के बाद भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हनी सिंह

हनी सिंह की जिंदगी में बहुत सी मुश्किल आई, लेकिन आज भी वे करोंड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।

हनी सिंह जिन्हें उनके फैंस प्यार से 'यो यो हनी सिंह' बुलाते हैं। वे देश के सबसे महंगे सिंगर में शुमार हैं। 

वहीं ये टैग नशे की वजह से उन्हे गंवाना पड़ा था लेकिन फिर से उन्होंने कम्बैक किया और रिच सिंगर के लिस्ट मे शामिल हो गए।

याद दिला दें, हनी सिंह ने ही भारत में रैप म्यूजिक की शुरुआत की थी। उन्होंने कई हिट पार्टी सॉन्ग्स गाए थे और कम समय में बड़ा नाम कमा लिया था।

शराब और ड्रग्स के लत की वजह से हनी सिंह को बीमारियों ने घेर लिया और वह बायपोलर डिसऑर्डर का शिकार हो गए थे।

सात साल तक हनी सिंह का इलाज चलता रहा और अब हनी सिंह लोगों को अपनी कहानी सुनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

आपको पता है इतने मुश्किल के बाद भी हनी सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, हनी सिंह की नेटवर्थ 246 करोड़ रुपये है।

दिल्ली एनसीआर सहित भारत में कई जगहों पर हनी सिंह की प्रॉपर्टीज हैं। पंजाब में उनका पुश्तैनी घर है।

हनी सिंह के पास कारों का बेहतरीन कलेक्शन है। उनके पास ऑडी से लेकर जगुआर और Harley David Son जैसी महंगी बाइक्स भी हैं।

वहीं हाल ही में गायक हनी सिंह 'मिलिनेयर इंडिया टूर' आयोजित कर रहे हैं। जिसके दो कॉन्सर्ट महाराष्ट्र राज्य में आयोजित होने वाले हैं।

रैपर हनी सिंह के इस कॉन्सर्ट से जुड़ी और जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें..