Congress

सिब्बल से सिंधिया तक ये नेता छोड़ चुके कांग्रेस

मिलिंद देवड़ा

मिलिंद देवड़ा ने 14 जनवरी को भारत न्याय जोड़ो यात्रा के शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही रविवार को सोशल मीडिया पर कांग्रेस से इस्तीफा देने का एलान किया। 

कपिल सिब्बल

कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल इस सूची में दूसरे नंबर पर आते हैं। सिब्बल ने 16 मई 2022 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

गुलाम नबी आजाद

गुलाम नबी की नाराजगी तब सामने आई थी, जब उन्होंने अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ घंटों बाद ही साल 2022 मे पद से इस्तीफा दे दिया था।

हार्दिक पटेल

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने मई 2022 में कांग्रेस छोड़ दी थी। राहुल गांधी हार्दिक को 2019 में पार्टी में लेकर आए थे। अपने त्याग पत्र के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

अश्विनी कुमार

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने पंजाब चुनाव से कुछ दिन पहले फरवरी 2022 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। ये पत्र उन्होंने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को लिखा था। 

सुनील जाखड़

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने पंजाब चुनाव से कुछ दिन पहले फरवरी 2022 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। ये पत्र उन्होंने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को लिखा था। 

आरपीएन सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह जनवरी 2022 को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वो उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले ऐसा करने वाले सबसे प्रमुख नेता बन गए। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2020 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंधिया ने गृह मंत्री शाह के साथ जाकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

जितिन प्रसाद

जितिन प्रसाद राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे। साल 2021 में कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद वो भी भाजपा में शामिल हो गए थे। उस दौरान वह यूपी में कांग्रेस के शीर्ष ब्राह्मण चेहरे थे।

अल्पेश ठाकोर

कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर ने जुलाई 2019 में दो राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ मतदान करने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। 

अनिल एंटनी

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने पिछले साल जनवरी में पार्टी छोड़ दी थी और अगले महीने भाजपा में शामिल हो गए थे। 

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें ...