सफल होने के चक्कर में पंकज त्र‍िपाठी ने बदला था सरनेम

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर

1. टोक्यो (जापान) - 3.74 करोड़

दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर जापान की राजधानी टोक्यो है।

2. नई दिल्ली (भारत) - 2.93 करोड़

भारत की राजधानी नई दिल्ली इस सूची में दूसरे स्थान पर है। 

3. शंघाई (चीन) - 2.63 करोड़

चीन का सबसे बड़ा शहर शंघाई, दुनिया के सबसे व्यस्त व्यापारिक और आर्थिक केंद्रों में से एक है।  

4. साओ पाउलो (ब्राजील) - 2.18 करोड़

ब्राजील का सबसे बड़ा शहर साओ पाउलो में आर्थिक समृद्धि और झुग्गियों के बीच भारी जनसंख्या निवास करती है।  

5. मेक्सिको सिटी (मेक्सिको) - 2.16 करोड़

मेक्सिको की राजधानी, दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। 

6. काहिरा (मिस्र) - 2.04 करोड़

मिस्र की राजधानी काहिरा अपनी प्राचीन विरासत और पिरामिडों के लिए प्रसिद्ध है। 

7. ढाका (बांग्लादेश) - 2.02 करोड़

बांग्लादेश की राजधानी ढाका दक्षिण एशिया के सबसे तेजी से विकसित होने वाले शहरों में से एक है। 

8. मुंबई (भारत) - 2.01 करोड़

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई 7 द्वीपों से मिलकर बनी है। 

9. बीजिंग (चीन) - 1.94 करोड़

चीन की राजधानी बीजिंग, दुनिया के सबसे पुराने और सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है।  

10. ओसाका (जापान) - 1.92 करोड़

जापान का ऐतिहासिक और औद्योगिक शहर ओसाका, देश के सबसे अहम व्यापारिक और औद्योगिक केंद्रों में से एक है।