कोरोना से बचकर रहना है तो अभी से पिएं ये 5 इम्यूनिटी बूस्टर हेल्दी ड्रिंक्स

कोरोना महामारी के इस दौर में आज हर कोई घबराया हुआ है। हालांकि, देश में करोड़ों लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है, लेकिन टीका लगाने के बाद भी आप हो सकते हैं कोरोना से संक्रमित।

1. नींबू-अदरक वाली चाय

नींबू सिट्रस नेचर का होता है। खट्टे फलों के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। वहीं, अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होता है। साथ ही नींबू, अदरक विटामिन्स, मिनरल्स से भी भरपूर होता है। आप नींबू और अदरक डालकर चाय पिएं।

2. संतरे का जूस

संतरा भी एक सिट्रस फल है, जो विटामिन सी से भरपूर होता है संतरा, मौसमी आदि से तैयार जूस का सेवन आप सप्ताह में2-3 बार जरूर करें।

3. गर्म पानी-शहद

शहद सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। शहद ना सिर्फ त्वचा बल्कि संपूर्ण सेहत को लाभ पहुंचाता है। शहद प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

4. ग्रीन टी

यदि आप दूध वाली चाय सुबह के समय अधिक पीते हैं, तो उसे कोरोना काल में इसकी बजाय ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, फ्री रेडिकल्स से शरीर को लड़ने की ताकत देते हैं।

5. तरबूज-पुदीने से बना स्मूदी

तरबूज के टुकड़े काट लें। इसे मिक्सी में डालें। इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां भी डाल दें। थोड़ा सा सेंधा नमक, नींबू का रस भी मिलाएं। मिक्सी में इसे ब्लेंड करें, स्मूदी तैयार है। तरबूज और पुदीने से बनी यह स्मूदी लाइकोपीन से भी भरपूर होती है