दिल्ली के सियासी गलियारों में फिलहाल इस महिला के नाम की चर्चा जोरों पर है।
बात कर रहे हैं , दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर पहली बार चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता की ।
बता दें , रेखा गुप्ता भाजपा की एक प्रमुख नेता हैं, जिनका जीवन समाज सेवा और राजनीति को समर्पित है।
रेखा गुप्ता एलएलबी पास हैं। गुप्ता का जन्म 1974 में जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में हुआ था।
जब वे दो साल की थीं, उनके पिता की नौकरी SBI में बतौर मैनेजर लगी। जिससे वे दिल्ली चली गई और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया।
इसलिए इनकी पूरी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय में ABVP के माध्यम से इन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की।
1996-97 में, वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं, जहाँ उन्होंने छात्रों के मुद्दों को सक्रिय रूप से उठाया।
2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुने जाने के बाद, उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर काम किया।
वहीं भाजपा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव भी रह चुकी हैं ।
वर्तमान में रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उन्होंने चुनाव में आप की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से मात दी थी।
अपने राजनीतिक करियर के दौरान रेखा गुप्ता लोगों के साथ जुड़ी रही हैं और कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया है।
क्या Rekha Gupta के नाम पर मुहर? रेस में सबसे आगे...पढ़िए पूरा खबर नीचे दिए हुए लिंक से