बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी-मानव द्वंद प्रबंधन पर हुई कार्यशाला

भोपाल
उमरिया जिले के बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत ईको-सेंटर, ताला में हाथी-मानव द्वंद प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला अध्ययन प्रवास, समीक्षा और भविष्य के रणनीति निर्धारण पर आधारित थी। कार्यशाला में प्रवास पर गये दल प्रभारियों द्वारा जंगली हाथियों के प्रबंधन विषय पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। प्रेजेंटेशन में रहवास विकास, मानव-वन्य-प्राणी द्वंद को कम करने के उपाय, कॉरिडोर मैनेजमेंट, 24×7 कंट्रोल रूम, ई-निगरानी, जन-जागरूकता और विभिन्न आधुनिक तकनीकों को सम्मिलित किया गया।

कार्यशाला में विभिन्न वन मण्डलों के वन मण्डलाधिकारियों ने उनके वन मण्डल में जंगली हाथी प्रबंधन, हाथी मूवमेंट और हाथी-मानव द्वंद संबंधित प्रेजेंटेशन दिया। डब्ल्यू.आर.सी.सी.एस. एवं डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. द्वारा भी हाथी-मानव द्वंद के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया गया। कार्यशाला में समस्त प्रतिभागियों द्वारा अपने अनुभव साझा किये गये। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव श्री शुभरंजन सेन एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव श्री एल. कृष्णमूर्ति द्वारा हाथी-मानव द्वंद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हाथी मित्र दलों को पुरस्कृत किया गया।

क्षेत्र संचालक, बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व, संजय टाइगर रिजर्व, वन मण्डलाधिकारी सतना, मण्डला, कटनी, शहडोल, उत्तर शहडोल, डिण्डौरी, अनूपपुर, उमरिया एवं अध्ययन प्रवास पर गये उप वन मण्डलाधिकारी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी-सह-डब्ल्यू.आर.सी.एस., डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. (एनजीओ) आदि उपस्थित रहे।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Back to top button