WPL 2023 : Gujarat Giants बनाम Mumbai Indians होगा 8.00 बजे शुरू

WPL 2023 : बेथ मूनी की गुजरात जाएंट्स और हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस विमेंस की बीच खेला जाना है। मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले बीसीसीआई ने इस मुकाबले की टाइमिंग में बदलाव किया है।

WPL 2023 : नई दिल्ली. विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का आज पहला मुकाबला बेथ मूनी की गुजरात जाएंट्स और हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस विमेंस की बीच खेला जाना है। मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले बीसीसीआई ने इस मुकाबले की टाइमिंग में बदलाव किया है।

पहले यह मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था और इस मैच का टॉस 7 बजे होना था। मगर नए टाइमिंग के अनुसार यह मैच 8 बजे होगा जबकि इस मैच का टॉस 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि टाइमिंग में बदलाव क्यों किया जा रहा है। मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि ओपनिंग सेरेमनी के चलते यह बदलाव किया गया है।

गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI

  • मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज/क्लो ट्रयॉन, अमीलिया केर, हीथर ग्राहम, नेटली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, साइका इशाका, नीलम बिष्ट और सोनम यादव।
  • गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), सोफिया डंकली, किम गार्थ/एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, स्नेह राणा, मानसी जोशी, मोनिका पटेल और दयालन हेमलता।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button