WPL 2023 : हैरिस बोलीं – दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं

WPL 2023 : गुजरात टाइटंस के खिलाफ 26 गेंद में 59 रन की आक्रामक पारी खेल चुकी यूपी वारियर्स की बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स जैसी मजबूत टीम के खिलाफ वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती है।

WPL 2023 : मुंबई. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 26 गेंद में 59 रन की आक्रामक पारी खेल चुकी यूपी वारियर्स की बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने कहा कि बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स जैसी मजबूत टीम के खिलाफ वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती है। हैरिस ने कहा कि यूपी वारियर्स ने शानदार शुरूआत की है और टीम का मनोबल काफी बढा हुआ है। हम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस लय को कायम रखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यह कठिन मैच होगा और सभी टीमें मजबूत हैं लेकिन हम हर तरह की परिस्थिति में अच्छे प्रदर्शन के लिये तैयार हैं। हम अपनी रणनीति पर बखूबी अमल करेंगे। पहले मैच के बारे में उन्होंने कहा कि दूधिया रोशनी में पहला मैच खेलना शानदार रहा। काफी मजा आया।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button