WPL 2023 : MI की महिला टीम ने शुरू किया अभ्यास शिविर

MI Practice Session WPL 2023 : मुंबई इंडियंस की टीम ने WPL 2023 के शुरुआती सत्र से पहले अपना अभ्यास शिविर शुरू किया। टीम ने मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स की देखरेख में पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

MI Practice Session WPL 2023 : मुंबई. मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के शुरुआती सत्र से पहले शनिवार को यहां अपना अभ्यास शिविर शुरू किया। टीम ने मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स की देखरेख में पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। एडवर्ड्स ने कहा कि यह शानदार रहा।

टीम का यहां एक साथ होना बहुत अच्छा है। यह हमारा घरेलू मैदान है और यहां टीम की खिलाड़ियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैंने इन खिलाड़ियों के बारे में बहुत कुछ सुन रखा है और आखिर मुझे उन्हें नेट पर अभ्यास करते हुए देखने का मौका मिल गया। मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ चार मार्च को नवी मुंबई में डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button