WPL 2024 MI-W Full Squad: मुंबई इंडियंस ने किया ऑलराउंडर्स और गेंदबाजों पर फोकस, जानें पूरी डिटेल

WPL 2024 MI-W Full Squad: महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर्स और गेंदबाजों को टारगेट किया। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने 3 ऑलराउंडर्स और 2 गेंदबाजों को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया।

WPL 2024 MI-W Full Squad: उज्जवल प्रदेश डेस्क. महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर्स और गेंदबाजों को टारगेट किया। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने 3 ऑलराउंडर्स और 2 गेंदबाजों को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया।

मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल पर 1.2 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। शबनीम इस्माइल 35 साल की हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए साल 2007 से यानी पिछले 16 साल से क्रिकेट खेल रही हैं। इस तेज गेंदबाज के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 300 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं।

मुंबई फ्रेंचाइजी ने चार भारतीय खिलाड़ियों को अपने पाले में शामिल किया। यह चारों सौदे बेहद सस्ते रहे। ऑलराउंडर संजना एस पर मुंबई इंडियंस ने 15 लाख खर्च किए। वहीं, अमनदीप कौर (ऑलराउंडर), फातिमा जाफर (गेंदबाज) और कीर्थाना बालाकृष्णन (ऑलराउंडर) को 10-10 लाख बेस प्राइस पर खरीदा गया। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 1.65 करोड़ में पांच खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड में शामिल किया।

ALSO READ: fantasy Tips के लिए यहाँ क्लिक करें 

इनको किया था रिटेन

मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। उनकी इस लिस्ट में कप्तान हरमनप्रीत कौर से लेकर अमेलिया केर और हेली मैथ्यूज जैसे कई बड़े नाम थे। इन सभी 13 खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस ने अपने कुल 13.5 करोड़ के ऑक्शन पर्स का 11.4 करोड़ रुपए खर्च कर दिया था। ऐसे में खाली बचे पांच स्लॉट के लिए उसके पास 2.1 करोड़ रुपए ही बचे थे।

मुंबई इंडियंस (MI- W) फुल स्क्वॉड | Mumbai Indians Woman Full Squad

अमनजोत कौर, अमेलिया केर*, क्लो ट्रायॉन*, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज*, हुमैरा काज़ी, इसाबेल वोंग*, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर*, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सायका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनम इस्माइल, एस सजना , अमनदीप कौर, फातिमा जाफ़र, कीर्तन बालाकृष्णन

रिटेन किए गए खिलाड़ी | Mumbai Indians Woman Retained Players

Retained Players Role Price
अमनजोत कौर | Amanjot Kaur ऑलराउंडर 50 लाख
एमलिया केर | Amelia Kerr ऑलराउंडर 1 करोड़
कोल थॉयरन | Chloe Tryon ऑलराउंडर 30 लाख
हरमनप्रीत कौर | Harmanpreet Kaur ऑलराउंडर 1.8 करोड़
हेली मैथ्यूज | Hayley Matthews ऑलराउंडर 40 लाख
हुमायरा कैसी | Humaira Kazi ऑलराउंडर 10 लाख
इसाबेल वॉन्ग | Isabelle Wong ऑलराउंडर 30 लाख
जिन्तिमनी कलिता | Jintimani Kalita ऑलराउंडर 10 लाख
नताली साइवर | Natalie Sciver ऑलराउंडर 3.2 करोड़
पूजा वास्त्रकार | Pooja Vastrakar ऑललराउंडर 1.9 करोड़
प्रियंका बाला | Priyanka Bala बल्लेबाज 20 लाख
सायका इशाक | Saika Ishaq गेंदबाज 10 लाख
यास्तिका भाटिया | Yastika Bhatia विकेटकीपर 1.5 करोड़

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी | Mumbai Indians Woman Players Bought in Auction

New Players  Role Price
शबनम इस्माइल | Shabnam Ismail गेंदबाज 1.2 करोड़
एस संजना | S Sajna ऑलराउंडर 15 लाख
अमनदीप कौर | Amandeep Kaur ऑलराउंडर 10 लाख
फातिमा जाफर | Fatima Jaffer गेंदबाज 10 लाख
कीर्तन बालाकृष्णन | Keertan Balakrishnan ऑलराउंडर 10 लाख

मुंबई इंडियंस (MI- W) की ऑफिशियली वेबसाइट

www.mumbaiindians.com/players-women

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग की सभी टीमों के फुल स्क्वॉड की सूची यहां देखें…

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button