Xiaomi Pad 7S Pro जल्द होगा लांच, दमदार फीचर्स और नया चिपसेट, जानिए पूरी डिटेल्स
Xiaomi Pad 7S Pro: एक बार फिर Xiaomi कुछ नया और खास पेश करने की तैयारी कर रहा है। इस बार चर्चा में Xiaomi का नया Pad 7S Pro है। Bluetooth SIG, और बहुत सारे नए फीचर्स से होगा लैस।

Xiaomi Pad 7S Pro: उज्जवल प्रदेश डेस्क. एक बार फिर Xiaomi कुछ नया और खास पेश करने की तैयारी कर रहा है। इस बार चर्चा में Xiaomi का नया Pad 7S Pro है। इस डिवाइस को हाल ही में Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन मिला है। इससे यह उम्मीद है कि यह टैबलेट जल्द ही लॉन्च होने वाला है। साथ ही Xiaomi Pad 7S Pro को इस महीने चीन में आधिकारिक रूप से पेश किया जा सकता है।
Xiaomi Pad 7S Pro- Bluetooth SIG से मिला संकेत
मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर यह जानकारी साझा की है। उनके अनुसार, कई Xiaomi डिवाइसेज़ को Bluetooth SIG से मंजूरी मिली है, इनमें 12.5 इंच स्क्रीन वाला Xiaomi Pad 7S Pro शामिल है। इसके अलावा Xiaomi 15 Ultra का फैशन इमेजिंग किट और Xiaomi Watch S4 का 41mm वेरियंट भी इस लिस्ट में शामिल हुआ है। हालांकि, सबकी निगाहें Xiaomi Pad 7S Pro पर टिकी हैं।
Xiaomi Pad 7S Pro के संभावित फीचर्स
इस टैबलेट को एक प्रीमियम कैटेगरी डिवाइस माना जा रहा है। इसमें बड़ा 12.5-इंच का LCD डिस्प्ले दिया जाएगा जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगा। कुछ समय पहले यह डिवाइस चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था, जहाँ इसे 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है। अगर टैबलेट में इतनी तेज़ चार्जिंग मिलती है, तो चार्जिंग को लेकर चिंता खत्म हो जाएगी।
Qualcomm नहीं, अब Xiaomi का खुद का चिपसेट
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार Xiaomi अपने नए टैबलेट में Xring O1 नामक खुद का डिवेलप किया गया चिपसेट इस्तेमाल कर सकता है। यह चिप पहले Xiaomi 15s Pro और Xiaomi Pad 7 Ultra में भी देखने को मिला है। हालांकि, कुछ यूज़र्स ने स्मार्टफोन में इसके प्रदर्शन को लेकर हल्की गर्माहट और मॉडेम से संबंधित शिकायतें की थीं। लेकिन टैबलेट में बड़े साइज के कारण थर्मल मैनेजमेंट बेहतर होता है, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि Xring O1 चिप Xiaomi Pad 7S Pro में शानदार परफॉर्म करेगा, खासकर Xiaomi के नए HyperOS के साथ मिलकर।
Xiaomi Pad 7S Pro में LCD डिस्प्ले के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस
जहाँ Xiaomi Pad 7 Ultra AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और काफी महंगा है, वहीं Xiaomi Pad 7S Pro में LCD डिस्प्ले मिलेगा, जिससे यह थोड़ा किफायती हो सकता है। लेकिन परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं किया जाएगा, क्योंकि इसमें भी वही Xring O1 चिप मौजूद रहेगा। इससे Xiaomi की रणनीति साफ है— कंपनी अपनी इन-हाउस टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना चाहती है।
Xiaomi Pad 7S Pro कब होगा लॉन्च?
अब जबकि Xiaomi Pad 7S Pro को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन मिल चुका है, तो इसका लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। Digital Chat Station का कहना है कि Xiaomi Pad 7S Pro को इसी महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है।