80 वर्षीय चित्रकार ‘डिजिटल रेप’ में गिरफ्तार, किशोरी के साथ 7 साल से कर रहा था हैवानियत

नोएडा
दिल्ली से सटे नोएडा में 80 वर्षीय चित्रकार को नाबालिग के साथ कथित 'डिजिटल रेप' (Digital Rape) के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी बुजुर्ग 17 वर्षीय पीड़िता के साथ उसके अभिभावक के रूप में रह रहा था और सात साल से अधिक से उसका यौन शोषण कर रहा था। इस मामले में पीड़िता ने सेक्टर-39 थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से इलाहाबाद निवासी आरोपी मौरिस राइडर अपनी एक महिला दोस्त के साथ थाना क्षेत्र के एक सेक्टर में किराये पर रहता है। मौरिस राइडर चित्रकार है। आरोपी की महिला दोस्त के संरक्षण में एक 17 वर्षीय किशोरी भी रहती है। किशोरी का आरोप है कि मौरिस राइडर पिछले कई सालों से उसका यौन शोषण कर रहा है।  पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह दस साल की थी, तभी से आरोपी उसका यौन शोषण कर रहा था और विरोध करने पर मारपीट करता था। आरोपी अक्सर उसे मोबाइल पर टीवी पर अश्लील वीडियो दिखाता था। पीड़िता ने आरोपी की कई वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी हैं।

मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। 'डिजिटल रेप' का अर्थ है प्रजनन अंग के अलावा किसी अन्य वस्तु का उपयोग करके किसी महिला/लड़की के साथ जबरन यौन संबंध बनाना। यह बलात्कार के दायरे में नहीं आता था बल्कि 2012 के निर्भया कांड के बाद इसे जोड़ा गया था।

 

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button