Bhopal News : नगर निगम शहर के 100 बड़े बकायादारों की संपत्ति करेगा कुर्क

Bhopal News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. नगर निगम शहर के 100 बड़े बकायादारों की संपत्ति कुर्क करेगा। इसके लिए 20 हजार बकायादारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने शनिवार को निर्देश दिए हैं, कि नामांतरण-भू भाटक समेत समय पर किराए की वसूली की जाए। उन्होंने वार्ड 21, 26, 82 और 54 का निरीक्षण किया।

राजस्व वसूली के प्रकरणों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में निगम के 100 बड़े बकायादारों की सूची बनाकर उनकी संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। आयुक्त ने कहा कि 20 हजार से ज्यादा की राशि के बकायादारों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। इसके लिए नोटिस जारी किए जाएं। जिन लोगों पर दुकानों का किराया लंबे समय से बाकी है, उन पर भी कार्रवाई की जाए।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button