MP News: नरोत्तम बोले- कमलनाथ-नकुलनाथ को नहीं पता कि चने का पौधा होता है या पेड़

Latest MP News: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं उनके सांसद बेटे नकुल नाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और नकुलनाथ को यह पता नहीं होगा कि चने का पौधा होता है या पेड़।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं उनके सांसद बेटे नकुल नाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और नकुलनाथ को यह पता नहीं होगा कि चने का पौधा होता है या पेड़। उन्होंने कहा कि दोनों ही सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं और किसानों की बात कर रहे हैं।

कमलनाथ ने राहुल गांधी से झूठ बुलाया कि दस दिन के अंदर किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ कर देंगे। एक व्यक्ति का भी दो लाख रुपए का कर्ज माफ नहीं हुआ है। दो-दो हजार रुपए की पर्ची दिखाते हैं। आपकी पार्टी झूठी है। बताओं किस किसान का दो लाख रुपए का कर्जा माफ हुआ। किसानों की बात बार-बार करते हैं। जिसने हल नहीं चलाया हो वे किसान की बात कर रहे हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button