Mahakal Lok: श्री महाकाल महालोक में लग सकता है प्रवेश शुल्क

Sri Mahakal Mahalok: भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को अब श्री महाकाल महालोक देखने के लिए प्रवेश शुल्क चुकाना पड़ सकता है। रविवार को होने वाली प्रबंध समिति की बैठक में इस पर निर्णय होने के आसार है।

Sri Mahakal Mahalok : उज्जवल प्रदेश, उज्जैन. भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को अब श्री महाकाल महालोक देखने के लिए प्रवेश शुल्क चुकाना पड़ सकता है। रविवार को होने वाली प्रबंध समिति की बैठक में इस पर निर्णय होने के आसार है।

महालोक में प्रवेश के लिए समय सीमा तय करने पर भी विचार किया जा रहा है। कुछ जनप्रतिनिधियों का कहना है कि श्रद्धालुओं को महालोक में शाम 4 से रात 12 बजे तक प्रवेश दिया जाना चाहिए।

11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल महालोक का शुभारंभ किया था। इसके बाद प्रतिदिन हजारों भक्त महाकाल महालोक को देखने उज्जैन आ रहे हैं।

ALSO READ

श्रावण मास में दर्शनार्थियों की संख्या और बढ़ेगी। बताया जाता है महाकालोक की व्यवस्था व मूर्तियों के रखरखाव पर मंदिर समिति को प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च करना पड़ रहा है। इस व्यय की पूर्ति के लिए विधायक पारस जैन व महापौर मुकेश टटवाल ने महाकाल लोक में प्रवेश के लिए शुल्क लगाने का सुझाव दिया है।

महापौर का कहना है कि महाकाल देखने के लिए शाम के समय ही बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। ऐसे में शाम 4 से रात 12 बजे तक भक्तों को इसमें प्रवेश दिया जाना चाहिए। बतादें वर्तमान में सुबह 6 से रात 10 बजे तक भक्तों को महालोक में प्रवेश दिया जा रहा है।

https://ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/bhopal/ladli-behna-yojana-5000-will-come-in-the-account-of-dear-sisters/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button