जिले की समाज सेविका मयंका गौतम जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में प्रबंध मंडल सदस्य बनी,बधाईयों का लगा तांता

खजुराहो
 विश्व धरोहर नगरी खजुराहो की प्रसिद्ध समाज सेविका मयंका गौतम को राज्य सचिवालय राज भवन द्वारा जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में प्रबंध मण्डल सदस्य नामांकित किया गया है। इस संबंध में राजभवन, भोपाल से दिनांक 6 नवम्बर 2024 गजट में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जानकारी अनुसार जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम,  की धारा 25 (1) (5) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, माननीय कुलाधिपति जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के प्रबंध मण्डल में मयंका गौतम को अधिसूचना जारी होने की दिनांक से 03 वर्ष की कालावधि के लिये सदस्य नामांकित किया है।इनके सदस्य बनते ही इनके शुभ चिंतक के द्वारा बधाईयों का सिल सिला जारी है,

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Back to top button