मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 10 कुकी उपद्रवियों को मार गिराया, एक जवान भी घायल

Manipur Violence: एक बार फिर मणिपुर में हिंसा की खबरें आ रही हैं। यहां सुरक्षाबलों और कुकी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें सुरक्षाबलों ने कम से कम 11 उग्रवादियों को ढेर कर दिया। उग्रवादियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया था।

Manipur Violence: जिरीबाम. एक बार फिर मणिपुर से हिंसा की खबर आई। जिरीबाम जिले में सुरक्षाबलों और कुकी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। कम से कम 11 कुकी उग्रवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। वहीं, उग्रवादियों के हमले में एक जवान भी घायल हुआ है। इलाके में तनाव को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की मुस्तैदी बढ़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिरीबाम जिले में सोमवार को सीआरपीएफ जवानों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 11 कुकी उग्रवादी मारे गए। उग्रवादियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया था। जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। अचानक हुए इस हमले में एक जवान भी घायल हुआ है। जवान को एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया है।

किसान हुआ उग्रवादियों की गोलीबारी में घायल

इससे पहले सोमवार सुबह मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में उग्रवादियों की गोलीबारी में खेत में काम कर रहा एक किसान घायल हो गया था। जातीय हिंसा में झुलस रहे मणिपुर की इंफाल घाटी में किसानों पर पहाड़ी इलाकों के उग्रवादियों द्वारा लगातार तीसरे दिन हमला किया गया है।

Also Read: Post Office Scheme: राष्ट्रीय बचत योजना के तहत नहीं मिलेगा ब्याज, सरकार ने बदला नियम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलों के कारण घाटी के बाहरी इलाकों में रहने वाले कई किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं और इससे धान की फसल की कटाई प्रभावित हो रही है। बता दें कि पिछले साल मई महीने में इम्फाल घाटी में मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदाय के लोगों के बीच जातीय हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा और आगजनी में 200 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे।

https://ujjwalpradesh.com/business/marutis-new-generation-dzire-2024-launched-know-features-engine-and-price/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button