MP Weather News: प्रदेश में अगले 24 घंटों में कई शहरों में बारिश की संभावना, कई जिलों में छाए बादल

MP Weather News: अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम बदल सकता है। कुछ शहरों में गरज और चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। प्रदेश का मौसम मंगलवार को मिलाजुला रहा।

MP Weather News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में दिन के समय जहां गर्मी का अहसास हो रहा है वहीं सुबह और रात के समय अभी भी ठंड का असर कायम है। प्रदेश के कई शहरों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण लोगों ने फिर से ठिठुरन महसूस की। कहा जा सकता है कि बसंत पंचमी के बाद भी अभी सर्दी का मौसम पूरी तरह से बीता नहीं है।

इस बीच मौसम के जानकारों का ताजा अनुमान है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम बदल सकता है। कुछ शहरों में गरज और चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। प्रदेश का मौसम मंगलवार को मिलाजुला रहा। तीखी धूप की वजह से पूर्वी इलाकों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़े हैं, लेकिन पश्चिमी इलाकों में धूप-छांव की वजह से तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। हालांकि भोपाल और इंदौर में रात के तापमान में जरूर मामूली गिरावट आई है। इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विभोक्ष है, जो द्रोणिका के रूप में पाकिस्तान पर है।

दिन हो रहे हैं गर्म

मध्य प्रदेश में दिन गर्म होते जा रहे हैं। सोमवार को इस मौसम में पहली बार तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मंडला और सिवनी सबसे ठंडे स्थान रहे, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत 14 शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, अगले दो दिनों में तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में ठंड का एहसास सिर्फ सुबह और रात में ही होगा। 20 फरवरी के बाद ठंड और कम हो जाएगी। सोमवार को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में कोहरा छाया रहा और मंगलवार को भी कोहरा छाया रह सकता है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Back to top button