13 नए IPS अधिकारी बढ़ाएंगे MP का गौरव, 5 को मिला HOME CADRE

IPS से मध्य प्रदेश को बड़ा तोहफा मिला है। इंडियन पुलिस सर्विस के 2024 बैच से 13 नए आईपीएस अधिकारी मध्य प्रदेश से हैं, जिनमें से 5 अधिकारियों को मध्य प्रदेश यानी होम कैडर ही दिया गया है।

IPS: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. देश की कानून व्यवस्था में सबसे अहम माने जाने वाली इंडियन पुलिस सर्विस से मध्य प्रदेश (MP) को बड़ा तोहफा मिला है। भारतीय पुलिस सेवा के 2024 बैच से 13 नए आईपीएस अधिकारी (13 New IPS) मध्य प्रदेश से हैं, जिनमें से 5 अधिकारियों (5 Officers) को मध्य प्रदेश यानी होम कैडर (HOME CADRE) ही दिया (Got) गया है।

पूरे देश में 2024 बैच के कुल के 200 आईपीएस अधिकारियों को कैडर अलॉट किए गए हैं। मध्‍य प्रदेश के 13 तो वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के 5 नए आईपीएस अफसरों को कैडर अलॉट हुए हैं।

मध्य प्रदेश के 13 IPS अधिकारी, 5 को मिला होम कैडर

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार 11 अप्रैल को कैडर अलॉटमेंट का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक आईपीएस रितु यादव, माधव अग्रवाल, काजल सिंह, अर्णव भंडारी और माही शर्मा को होम कैडर मध्य प्रदेश मिला है।

वहीं, मध्य प्रदेश से चयनित अन्य आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को बिहार, मनोज कुमार को दिल्ली, लेखराज मीणा को राजस्थान, राजीव अग्रवाल को उत्तर प्रदेश, दीपांशु को हरियाणा, समीक्षा सरवरी को हरियाणा, अंशुल चौधरी को दिल्ली और माधव गुप्ता को राजस्थान कैडर अलॉट हुआ है।

गौरतलब है कि यह कैडर अलॉटमेंट राज्यों की विभिन्न तरह की जरूरतों, स्थितियों और आईपीएस अधिकारियों के होम कैडर आदि को देखकर किया गया है। वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ को अनुषा पिल्लै, यश केवट, प्रतीक बंसोड़, आदित्य कुमार और पूर्वा अग्रवाल नए आईपीएस के रूप में मिले हैं।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Back to top button