Horoscope 09 June 2025: जानें कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

जानें Horoscope Today 09 June 2025, Aaj Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आकंलन किया जाता है। जानें 09 जून, 2025 के दिन इन राशियों को होगा लाभ।

Horoscope Today 09 May 2025 Rashifal : जानें 09 जून 2025 के लिए सभी राशियों का भविष्यफल। मेष से मीन तक के राशिफल में क्या है आपके लिए खास? वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशियों के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा? आज के लिए सलाह, जीवन, करियर, वित्त, और स्वास्थ्य से जुड़ी खास जानकारी पाएं। दैनिक राशिफल के माध्यम से जानें आपके सितारे क्या कहते हैं और किस दिशा में बढ़ें। इस आर्टिकल को पढ़ें और अपने दिन की शुरुआत करें सही मार्गदर्शन के साथ।

मेष राशि ♈(Aries)

गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है, इसलिए आज आप समाज और लोगों में आदर प्राप्त कर सकेंगे। आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन संतुष्ट और सुखी रहेगा। आप मित्रों के साथ मौज- मस्ती और रोमांस का आनंद ले सकेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

गणेशजी की सलाह है कि आज आपको वाणी और व्यवहार पर अंकुश रखना पड़ेगा। किसी की हँसी उड़ाने से परेशानी होने की संभावना है। गलतफहमी पैदा हो सकती है। मनोरंजन और मौजशौक के पीछे खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। दुर्घटना होने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। मन के आवेग के कारण कुछ कठिनाइयां होंगी। गणेशजी बताते हैं कि आपको सजग रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन सभी तरह से लाभदायक लग रहा है। आपके परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। परिवारजनों के पीछे खर्च भी हो सकता है। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के संयोग बन सकते हैं। नौकरी में आय बढ़ सकती है। घर में मंगल प्रसंगों का आयोजन होगा। स्नेहीजनों से मिलकर खुशी अनुभव होगा। आपको रुचिकर भोजन मिलेगा और अच्छा दांपत्यसुख भी आप प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क राशि ♋(Cancer)

गणेशजी कहते है कि आपके लिए आज का दिन अशुभ है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगडे का वातावरण रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्त्रीयों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकती है। धन का व्यय होगा। अपयश मिलेगा। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। शांतिपूर्वक निद्रा नही मिल पाएगी। समाज में अपमानित न हों इस का खास ध्यान रखिएगा ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं।

सिंह राशि ♌(Leo)

गणेशजी कहते हैं कि आप का आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घुमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। भावुक संबंधों के बंधन में बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। मानसिक रुप से स्वस्थ दिन बीतेगा।

कन्या राशि ♍(Virgo)

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रवास की योजना बनने की संभावना है। बौद्घिक चर्चा में जुडेंगे, परंतु वाद-विवाद से बचें। भोजन के साथ कुछ मीठा भी खाएँगे। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि ♎(Libra)

आप का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएँगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगा। प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

गणेशजी आज आपको दुर्घटना से बचने, शल्यचिकित्सा न करवाने एवं तकरार में न उतरने का सूचन करते हैं। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

आज का दिन आप के लिए लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन अच्छा मिल सकता है।

मकर राशि ♑(Capricorn)

आज आप को व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट–उपहार मिलने से आनंद होगा। परंतु अग्नि, जल और अकस्मात से दूर रहिएगा। व्यावसायिक कार्य के प्रति भागदौड़ बढेगी। संतानों की पढा़ई के लिए आप संतोष का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिकरूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियो की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। प्रवास की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान विषयक चिंता रहेगी।

मीन राशि ♓(Pisces)

गणेशजी आपको आज का दिन ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताने की सलाह देते हैं। आज के दिन आपको थोडी़ बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पडेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। परिवारजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धनलाभ आपके मन के भार को हलका करेगा। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार… More »

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button