AC Limit: अब 20°C से नीचे नहीं चलेगा AC, सरकार ला रही नया नियम, जाने दूसरे देशों मे क्या है नियम
AC Limit: सरकार जल्द ही एयर कंडीशनर (AC) को लेकर नया नियम लाने की योजना बना रही है। आने वाले दिनों में एसी को न्यूनतम 20 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं चलाया जा सकेगा। मंगलवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्ष 2047 को लेकर मोदी सरकार के विजन के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने एसी के तापमान के मानकीकरण की भी बात की।

AC Limit: उज्जवल प्रदेश डेस्क. भारत सरकार जल्द ही एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को मानकीकृत करने की दिशा में एक नया प्रयोग शुरू करने जा रही है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को घोषणा की कि अब ACs को 20°C से नीचे ठंडा या 28°C से ऊपर गर्म नहीं किया जा सकेगा।
क्यों लिया गया यह फैसला?
यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब दिल्ली समेत कई हिस्सों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और बिजली की खपत चरम पर पहुंच रही है। मंत्री खट्टर ने बताया, “एसी के उपयोग को एक मानक (AC Limit) पर लाने और अत्यधिक बिजली खपत को रोकने के लिए, हमने तापमान सीमा निर्धारित करने का निर्णय लिया है।”
इसका उद्देश्य बिजली की बर्बादी को रोकना और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के अनुसार, यदि AC का तापमान 20°C से बढ़ाकर 24°C कर दिया जाए तो 24% तक बिजली की बचत संभव है। हर 1°C तापमान बढ़ाने पर बिजली की खपत में लगभग 6% की कमी होती है।
AC Limit: नया नियम लागू होने पर क्या बदलेगा?
नए नियम में, AC को 20°C से कम कूलिंग करने और 28°C (AC Limit) से ज़्यादा वार्म टेम्प्रेचर पर करने की इजाज़त नहीं होगी। इसका असर घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के उपयोगकर्ताओं पर पड़ेगा। अभी तक कई ACs 16°C या 18°C तक कूलिंग कर सकते थे, लेकिन अब उनकी कार्यक्षमता एक तय सीमा तक सीमित होगी।
सरकार इसके प्रभाव का आंकलन करेगी और इस नियम के लागू होने के बाद AC निर्माताओं को तकनीकी बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है।
दूसरे देशों में क्या हैं AC तापमान के मानक?
भारत से पहले कई देशों में इस तरह के तापमान मानक (AC Limit) पहले से लागू हैं, जहां सरकारें और कंपनियां ऊर्जा की बचत के लिए सलाह देती हैं कि AC एक सीमित तापमान रेंज में ही ऑपरेट करें:
देश/क्षेत्र | तापमान सीमा |
अमेरिका | 21–24°C |
इटली | 23–25°C |
यूरोप | 22–25°C |
जापान | 26–28°C |
मिडिल ईस्ट | 20–24°C |
AC Limit: AC की तकनीकी सीमा क्या कहती है?
सामान्य तौर पर, किसी भी एयर कंडीशनर की एक्सट्रीम ऑपरेटिंग लिमिट होती है।
- न्यूनतम कूलिंग तापमान: 16°C (60°F)
- अधिकतम तापमान सीमा: 30°C (86°F)
हालांकि यूजर अपनी ज़रूरत और जलवायु के अनुसार AC का तापमान सेट (AC Limit) करता है, लेकिन अब भारत में यह सरकारी नीति के अनुसार सीमित किया जा सकता है।