Stock Market Update: निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार की शुरुआत तेजी के साथ

Stock Market Update: GIFT निफ्टी लगभग 50 अंक बढ़ाकर 25300 पर था। डाओ फ्यूचर्स आज आने वाले पहले चौथाई GDP आंकड़ों से पहले सपाट था। जापान के निक्केई में 350 अंकों की वृद्धि हुई।

Stock Market Update: उज्जवल प्रदेश डेस्क, गुरुवार, 26 जून को घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी शुरुआत देखने को मिली। यह दिन महीने का अंतिम गुरुवार भी है, जिस दिन निफ्टी की मंथली एक्सपायरी होती है। बाजार ने तेजी के संकेतों के साथ कारोबार शुरू किया, जिससे निवेशकों के बीच सकारात्मक माहौल बना रहा।

बाजार की शुरुआती चाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 127 अंकों की बढ़त के साथ 82,882 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 24 अंक चढ़कर 25,268 पर शुरुआत की। बैंक निफ्टी भी 72 अंक ऊपर 56,693 पर खुला। वहीं, रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 85.92 प्रति डॉलर पर खुला, जो विदेशी निवेशकों के लिए भी सकारात्मक संकेत था।

सेक्टोरल परफॉर्मेंस और स्टॉक्स की चाल

मेटल सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा मजबूती दर्ज की गई, जबकि रियल्टी, हेल्थकेयर और ऑटो सेक्टर भी हरे निशान में थे। India VIX, जो वोलैटिलिटी इंडेक्स है, 1.8% गिरकर 13 से नीचे पहुंच गया, जिससे बाजार (Stock Market Update) में स्थिरता का संकेत मिलता है।

लूजर : Dr. Reddy, Tech Mahindra, Kotak Bank, SBI और Eicher Motors जैसे स्टॉक्स में गिरावट देखी गई।
गेनर्स : JSW Steel, BEL, Jio Financials, Nestle India और Eternal में तेज़ी दर्ज की गई।

Stock Market Update: ग्लोबल संकेत और GIFT निफ्टी

GIFT निफ्टी में भी तेजी जारी रही, जो करीब 50 अंक चढ़कर 25,300 के स्तर के पास था। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला प्रदर्शन रहा। डाओ जोंस 106 अंक गिरा जबकि नैस्डैक 61 अंक ऊपर बंद हुआ। जापान का निक्केई 350 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों से जुड़ी खबरें

डॉलर इंडेक्स में गिरावट (Stock Market Update) दर्ज की गई, जो तीन साल के निचले स्तर 97 तक फिसल गया। कच्चा तेल $66 प्रति बैरल के स्तर पर सुस्त रहा, जबकि सोना बिल्कुल सपाट था। चांदी में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई और $36 के पार पहुंच गई। घरेलू बाजार में सोना ₹325 बढ़कर ₹97,350 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी ₹1,050 की तेजी के साथ ₹1,06,000 प्रति किलो के पास रही।

एफआईआई और डीआईआई की चाल

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बीते दिन नेट ₹2,223 करोड़ की खरीदारी की। इसके उलट, कैश मार्केट (Stock Market Update) में उन्होंने ₹2,400 करोड़ की बिकवाली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी लगभग ₹2,400 करोड़ के शेयर खरीदे।

Stock Market Update: आज के मुख्य ट्रिगर्स

SBI की QIP योजना: भारत का सबसे बड़ा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 25,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा QIP हो सकता है और बैंक 8 साल में पहली बार शेयर बेचेगा।

PB Fintech ब्लॉक डील: आज कंपनी के पास ₹912 करोड़ की बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। 1.1% हिस्सा ₹1800 फ्लोर प्राइस पर संस्थापक बेच सकते हैं।

Nestle India बोनस शेयर: कंपनी का बोर्ड आज पहली बार बोनस शेयर पर विचार कर सकता है, जिससे निवेशकों में उत्साह है।

Mayank Parihar

उज्जवल प्रदेश डॉट कॉम में बतौर सब एडिटर कार्यरत मयंक परिहार को डिजिटल मीडिया में 4 साल से अधिक का अनुभव है। टेक्नोलॉजी, ट्रैवल-टुरिज़म, एंटेरटैनमेंट, बिजनेस साथ ही हाईपर-लोकल कंटेंट… More »

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button