सुबह टहलने निकले रिटायर फौजी को झुंड में बैठी गाय ने सींग मारी, अस्पताल में मौत

भिंड
सुबह टहलने निकले रिटायर फौजी को झुंड में बैठी गाय ने सींग मार दिया। स्वजन उपचार के लिए ग्वालियर ले गए, यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गोरमी के रहने वाले 43 वर्षीय लाखन सिंह परमार आर्मी से रिटायर थे। वह 10 नवंबर की सुबह छह बजे घर से टहलने के लिए निकले थे।

संस्कार स्कूल के सामने सड़क पर गायों का झुंड बैठा हुआ था। जैसे ही परमार झुंड के बगल से निकले वैसे ही दो गाय ने सींग मार दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन उपचार के लिए ग्वालियर ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

नगर में बाजार क्षेत्र सहित सकरी गलियों में बेसहारा पशुओं का घूमना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इनके आपस में झगड़ने के कारण कई बुजुर्ग-महिलाएं एवं बच्चे भी इनकी चपेट में आने के कारण चोटिल हो जाते हैं। कभी-कभार तो बच्चे इन बेसहारा पशुओं के आपसी झगड़े को देख काफी भयभीत हो जाते हैं।

बाजार की सड़क पर बेसहारा मवेशी बैठे रहने की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था तो बिगड़ती ही है। साथ ही हादसा होने की आशंका भी बनी रहती है। इस ओर नगर पालिका को ध्यान देना चाहिए।
 
मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान
लोगों का कहना है कि नगर में बेसहारा टहलने वाले मवेशियों को पकड़ने के लिए नगर पालिका कोई अभियान भी नहीं चला रही है। इसके साथ ही बेसहारा मवेशी पकड़ने के लिए कोई वाहन और अमला भी नहीं है। वहीं अगर नपा मवेशी को पकड़ भी ले तो उन्हें रखने के लिए कांजी हाउस की व्यवस्था नहीं है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button