युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम, ADCP के बयान पर उठे सवाल

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात हादसा हो गया। जहां डंपर ने एक युवक को कुचल दिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला दर्ज करने में डिले होने पर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। वहीं इस मामले में एडिशनल डीसीपी का अजीबोगरीब बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि FIR में एक-दो घंटा लेट होने से कुछ नहीं होता है।

दरअसल, शनिवार की देर रात भोपाल में डंपर ने युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालाक को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मामला दर्ज करने में देरी को लेकर परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। रविवार को अयोध्या नगर बाईपास का रास्ता रोककर चक्काजाम कर दिया। मामला दर्ज होने के बाद लोगों ने रास्ता खोला।

वहीं इस मामले में एडिशनल डीसीपी महावीर मुजाल्दे का संवेदनशील बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होने में एक दो घंटा लेट होने से कुछ नहीं होता है। आधा घंटा, एक और दो घंटा डिले कुछ नहीं होता है। पुलिस पहले मर्ग कायम करती है। यह देखा जाता है कि आदमी मर गया है या फिर जिंदा है। लॉ एंड ऑर्डर की पहले सिचुएशन देखेंगे या फिर FIR करने बैठेंगे। इस बयान पर अब कई तरह के सवाल उठ रहे है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button