Air Taxi: भारत में अगले साल लांच होगी देश की पहली हवाई टैक्सी! आनंद महिंद्रा ने दिखाई झलक

Air Taxi News: सोशल मीडिया पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फालोइंग है।

Air Taxi News: नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फालोइंग है। आनंद महिंद्रा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर देश की पहली हवाई टैक्सी की झलक दिखाई है और इसे उन्होंने ट्रांसपोर्ट की दुनिया में इनोवेशन बताया है।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस फ्लाइंग कार के फीचर्स की जानकारी भी शेयर की है। आनंद महिंद्रा ने संभावना जताई है कि अगले साल तक यह भारत में लॉन्च हो सकती है। यह फ्लाइंग टैक्सी एक बार में 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसमें दो लोगों के बैठने की जगह होगी।

यह फ्लाइंग टैक्सी 200 किलोग्राम तक का वजन उठा सकती है। आनंद महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार की फोटो के साथ एक पोस्ट भी शेयर की है। आईए आपको बताते हैं ये फ्लाइंग टैक्सी कैसी होने वाली है।

ये बात आनंद महिंद्रा ने कही

आनंद महिंद्रा ने एक्स (X) पर इस हवाई टैक्सी की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के द्वारा भारत की पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी (Electric Taxi) के निर्माण के लिए ईप्लेन कंपनी (EPlane Company) बनाई जा रही है। यह इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार (Electric Flying Car) अगले साल तक उड़ान भर सकती है।

Also Read: MP Breaking: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जारी किया करीना कपूर को नोटिस, जानें मामला

इसी के साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में आईआईटी मद्रास को दुनिया के रोमांचक और सक्रिय इनक्यूबेटरों में से एक बताया है। साथ ही आनंद महिंद्रा ने देश बढ़ते इनक्यूबेटरों की बढ़ती संख्या के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अब देश नए आविष्कार करने में पीछे नहीं है। आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में आईआईटी मद्रास के द्वारा बनाई जाने वाली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी के फीचर्स भी शेयर किए हैं।

दुनिया का नया इनोवेशन

आनंद महिंद्रा ने इस हवाई टैक्सी को दुनिया का नया इनोवेशन बताया है। आनंद महिंद्रा ने देश की पहली टैक्सी की फोटो ट्वीट करते हुए ऐसी इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी मद्रास की तारीफ भी की है। उन्होंने इसे भविष्य का वाहन बताया है। आनंद महिंद्रा ने संभावना जताई है कि देश में अगले साल तक हवाई टैक्सी से सफर करने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस हवाई टैक्सी को ईप्लेन कंपनी आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर डेवलेप कर रही है।

Also Read: MP Breaking: भारतमाला परियोजना में बनेगा 65000 KM सड़कों का जाल और आएगा 500000 करोड़ का खर्च

ईप्लेन चेन्नई स्थित स्टार्टअप कंपनी है। इस कंपनी को पिछले साल डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन से इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट बनाने के लिए मंजूरी मिल गई थी। ईप्लेन ने अपनी एयर टैक्सी को ई200 नाम दिया है। इसे एक बार चार्ज करने पर यह 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

https://www.ujjwalpradesh.com/zara-hatke/viral-video-influencer-danced-while-waving-gun-on-the-highway-in-code-of-conduct/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button