Akash Ambani-Shloka Mehta: दूसरी बार माता-पिता बने श्लोका और आकाश

Akash Ambani-Shloka Mehta: अंबानी परिवार में अब एक और सदस्य का आगमन हो गया है। आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने बुधवार को बेटी को जन्म दिया है। बता दें, एक बार फिर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दादा-दादी बन गए हैं।

Akash Ambani-Shloka Mehta: प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। वह एक बार फिर दादा बन गए हैं। जी हां, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने बेटी को जन्म दिया है। लक्ष्मी के आगमन से अंबानी परिवार बहुत खुश हो गया है। बता दें, इससे पहले साल 2020 में श्लोका अंबानी ने बेटे का स्वागत किया था। अंबानी परिवार ने आकाश के बड़े बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है।

शुरू हुआ बधाइयों का तांता

बता दें, जब से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के दादा-दादी बनने की खबर सामने आई है तभी से लोगों ने सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोग आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी की पहली तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे हुई थी दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत

याद दिला दें, चार साल पहले श्लोका मेहता और आकाश अंबानी का विवाह हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब आकाश 12वीं कक्षा में थे तब उन्होंने पहली बार श्लोका से अपने दिल की बात कही थी। वैसे तो दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे लेकिन, पढ़ाई की वजह से दोनों को अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेना पड़ा था। दूर रहने के बाद भी दोनों ने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और जब करियर बन गया तब दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा कर दी।

https://www.ujjwalpradesh.com/career-results/national-news-recognition-40-medical-colleges/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button