30 अप्रैल 2025 को Akshaya Tritiya, करें ये खास उपाय मिलेगा चमात्कारिक लाभ
Akshaya Tritiya : वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को है। यह दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर देव को अर्पित है। अगर विधि विधान से पूजा पाठ की जाए तो जातक को चमत्कारिक लाभ मिलते हैं।

Akshaya Tritiya : उज्जवल प्रदेश डेस्क. वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को है। यह दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर देव का है। अगर विधि विधान से पूजा पाठ की जाए तो जातक को चमत्कारिक लाभ मिलते हैं। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है।
यह पर्व हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का विधान है। कहते हैं कि इस दिन पूजा-पाठ, खरीदारी और दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इस तरह करें पूजा पाठ, मिलेंगे चमात्कारिक लाभ
अक्षय तृतीया के दिन (Akshaya Tritiya 2025) सुबह उठें और स्नान करें। इसके बाद कुबेर जी का ध्यान करें और उनके सामने घी का दीपक जलाएं इसके बाद कुबेर देव के 108 नामों का जाप करें। अंत में आरती करें। बता दें कि ऐसा करने से धन की मुश्किलें धीरे धीरे दूर होंगी।
30 अप्रैल 2025 बुधवार को है अक्षय तृतीया
इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 बुधवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और शोभन योग के साथ मनाई जाएगी। कहते हैं कि सर्वाथ सिद्ध योग में किए गए सभी काम, जप, तप सिद्ध हो जाते हैं। रवि योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होता है और यह शुभ कार्यों को सफल बनाने में मदद करता है।
तांबे के पात्र में जल भरकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें
ज्योतिष की मानें तो भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी के पूजन का विधान बताया गया है। इस दिन श्रद्धालु मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय कर सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन तांबे के पात्र में जल भरकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से सूर्य मजबूत होता है, जिससे आपकी पद-प्रतिष्ठा मिलती है और आर्थिक समस्याएं कम होती हैं।
सोना-चांदी खरीदना और दान करना बेहद शुभ
मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदे गए सोने का जेवर का कभी क्षय नहीं होता है। उसमें वृद्धि ही होती है। इसलिए यदि आप अपने लिए सोना-चांदी खरीद सकते हैं, तो जरूर खरीदें। हालांकि इन दिनों सोने-चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। फिर भी यदि संभव हो और आप दान कर सकने की स्थिति में हों, तो किसी जरूरतमंद को सोने-चांदी का दान जरूर करें।
नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।