अलीगढ़: खुली स्मार्ट सिटी योजना की पोल, एक्टिवा पर सवार पत्नी के साथ नाला में गिरा सिपाही

अलीगढ़
उत्तर प्रदेश में अभी मानसून का बारिश तो नहीं हो रही है, लेकिन हल्की सी बरसात में अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी योजना की पोल जरूर खुल गई। यहां पर हल्की सी बरसात में नाला भर गया। नाला पर कोई कवर ना होने के कारण एक्टिवा पर सवार सिपाही पत्नी के साथ उसमें गिर गया। अलीगढ़ में बारिश में सड़क लापता होने का खामियाजा उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक सिपाही और उसकी पत्नी को उठाना पड़ा। बारिश के कारण नाला पानी में समा जाने के कारण सिपाही को लगा कि वह सड़क पर ही गाड़ी चला रहा है और सिपाही और उसकी पत्नी एक्टिवा सहित नाले में गिर गए। सिपाही अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा से अस्पताल जा रहा था, जलजमाव के कारण उसको सड़क के किनारे नाली नजर नहीं आई। बारिश के पानी से भरे नाले में गिरने के कारण पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी घायल हो गए। पुलिस कर्मी और पत्नी के नाले में गिरते ही लोग तुरंत उन्हें बचाने के लिए दौड़े।

सिपाही दयानंद सिंह ने कहा कि हम एक्टिवा पर थे और अस्पताल जा रहे थे। सड़क पर नाला खुला था और बारिश के पानी के कारण वह सड़क के बराबर हो गया था। हमें उसके बारे में पता नहीं चला, जिससे हम एक्टिवा के साथ उसमें गिर गए। हम दोनों को कुछ चोटें आई हैं। इस घटना के अब लोग उत्तर प्रदेश की स्मार्ट सिटी योजना की खिल्ली भी उड़ा रहे हैं। अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी का कार्य काफी लम्बे समय से चल रहा है। यहां पर सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही उनकी मरम्मत भी की जा रहा है। इसी कारण कई जगह पर नाले के ऊपर रखे गए कवरों को भी हटा दिया गया है। बीते दिनों हल्की सी बरसात के कारण शहर के अधिकांश नालों में पानी भर गया। कई जगह पर तो नाले सड़क की बराबरी पर आ गए हैं। वहां पर कवर ना होने के कारण लोग घायल भी हो रहे हैं। 

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button