Amazon ने भारत में पेश की एलेक्सा इनेबल्ड स्मार्ट अलार्म क्लॉक Echo Spot

Amazon: अमेरिकी कंपनी अमेजन ने भारत में अपनी नई स्मार्ट अलार्म क्लॉक ईको स्पॉट लॉन्च की है। यह एक एलेक्सा इनेबल्ड डिवाइस है, जो आपके घर को और स्मार्ट बनाने में मदद कर सकता है।

Amazon: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. अमेरिकी कंपनी अमेजन ने भारत में अपनी नई स्मार्ट अलार्म क्लॉक ईको स्पॉट लॉन्च की है। यह एक एलेक्सा इनेबल्ड डिवाइस है, जो आपके घर को और स्मार्ट बनाने में मदद कर सकता है। यह डिस्प्ले कलर डिस्प्ले और अलग-अलग क्लॉक फेस के साथ आती है।

दो कलर ऑप्शन के साथ मिलेगी 8,999 रु. में

Echo Spot को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ब्लू में पेश किया गया है। इसे अमेजन (Amazon), ब्लिंकिट (Blinkit) और क्रोमा (Croma) के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। यह एलेक्सा-इनेबल्ड क्लॉक है। ईको स्पॉट (Echo Spot) एक स्लीक और नई स्मार्ट अलार्म क्लॉक है, जिसमें कई कस्टम डिजाइन मिलते हैं।

चार नई अलार्म वॉइस मिलेंगी इसमें

क्लॉक फेस कलर डिस्प्ले ऑप्शन में आता है। इसमें आपोक चार नई अलार्म वॉइस मिलेंगी। ईको स्पॉट (Echo Spot) में कस्टमाईजेबल डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही अलार्म सेट करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा समय, मौसम और गानों के टाइटल देख पाएंगे।

इसमें डायरेक्शनल स्पीकर साउंड दिया गया है। इसका नाइट मोड ऑप्शन यूजर्स को नींद के बीच भी स्क्रीन पर आसानी से समय देखने की सुविधा देता है। ईको स्पॉट में 8 कस्टम डिजाइन के क्लॉक फेस मिलते हैं। साथ ही नए विजुअल एनिमेशन, शानदार कलर मिलते हैं।

6 थीम्स मिलेंगे Echo Spot में

ईको स्पॉट (Echo Spot) में 2.83 इंच टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 6 अलग-अलग थीम्स जैसे ऑरेंज, वॉयलेट, मैजेंटा, लाइम, टील और ब्लू में आता है। इसकी मदद से ग्राहक अपने बिस्तर पर लेटे हुए ही एलेक्सा को वॉइस कमांड देकर मौसम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही आपको कैलेंडर देखने का ऑप्शन मिलता है।

स्मार्ट लाइट और घरेलू एप्लायंसेज को कंट्रोल करने की सुविधा भी

एलेक्सा कंपैटिबल स्मार्ट लाइट और घरेलू एप्लायंसेज को कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। इस क्लॉक में सुबह अपने पसंदीदा गानों के साथ नींद से जागने की सुविधा मिलती है। इसकी एस्थेटिक डिजाइन अपने कलर और कस्टमाइजेबल डिस्प्ले शानदार एक्सपीरिएंस देता है। ईको स्पॉट की कलर स्क्रीन पर म्यूजिक चलने पर गाने का टाइटल भी देख पाएंगे। ईको स्पॉट में कंपैटिबल स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की सुविधा मिलती है, जिसमें आप एलेक्सा से घर की कई स्मार्ट डिवाइसेज को जोड़कर सकते हैं।

अल्ट्रासाउंड मोशन डिटेक्शन भी करेगी Echo Spot

आप ईको स्पॉट में मौजूद अल्ट्रासाउंड मोशन डिटेक्शन के साथ ऐसी स्मार्ट होम रूटीन भी बना सकते हैं जिससे आपके कमरे में प्रवेश करते ही एलेक्सा से संगत लाइट्स चालू हो जाएगी या म्यूजिक बज उठेगा। ईको स्पॉट में आपको शानदार साउंड का एक्सपीरिएंस मिलेगा।

क्योंकि इसमें 1.73 इंच का फ्रंट-फायरिंग स्पीकर है जो क्लियर वॉइस के साथ गहरा बेस देता है। आप एलेक्सा से अमेजन म्यूजिक, एप्पल म्यूजिक, स्पोटिफाई, और जियो सावन जैसे प्लेटफॉर्म से संगीत, पॉडकास्ट और ऑडियोबुक प्ले कर सकते हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button