पहली बरसात तक अमृत सरोवर हर हाल में तैयार हों, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

अलीगढ़
अमृत सरोवर योजना इन दिनों शासन की सबसे प्राथमिकता वाली योजना है। ऐसे में प्रशासनिक अफसर भी इसको लेकर गंभीर हैं। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने जिले सभी बीडीओ व एडीओ को इसमें गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने कहा कि शासन स्तर से जुलाई तक अमृत सरोवर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में इस काम में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अफसर चयनित गांव का निरीक्षण करें। प्रधान व सचिवों को तेजी से काम कराने के निर्देश हैं। पहली बरसात तक हर हाल में यह तैयार होने हैं।

जुलाई तक सभी तालाबों पर काम होना है
प्रदेश सरकार ने हर लोकसभा क्षेत्र में अमृत सरोवर योजना के तहत 75 तालाबों को विकसित करने के निर्देश दिए हैं। जिले में एक लोकसभा पूरी है, एक आशिंक हैं। शासन स्तर से कुल 105 तालाबों का लक्ष्य दिया है। जिला प्रशासन ने इस लक्ष्य से बढ़कर जिले में कुल 120 तालाबों का चयन किया है। इनमें 102 पर एक सप्ताह पहले ही काम की शुरुआत हो गई थी। 20 प्रतिशत तक काम अधिकांश तालाबों पर हो चुका है। अब गुरुवार को जिले के आठ और नए तालाबों पर सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया। मनरेगा मजदूरों के माध्यम से खोदाई का काम हो रहा है। जुलाई तक सभी तालाबों पर काम पूरा करना है। सीडीओ ने कहा कि अमृत सरोवर योजना में तेजी तालाबों पर काम चल रहा है।

इन पौधों का होगा रोपण
अमृत सरोवर के तट पर नीम, पीपल, कटहल, जामुन, बरगद, सहजन, पाकड़, माहुआ आदि प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधों की सुरक्षा के लिए बाढ़ बंदी भी की जाएगी।

इस तरह होने हैं काम

  • मुख्य रूप से बरसात के पानी का संचित किया जाएगा।
  • सालभर पानी की उपलब्धता सरोवर में रहेगी।
  • किसी भी हाल में गांव का गंदा पानी सरोवर में नहीं जाएगा।
  • गंदा पानी जाने से रोकने के लिए नालियों को रूख बदला जाएगा।
  • आवश्यक लंबाई के साथ गहराई तक सीढि़यों का निर्माण होगा।
  • जरूरत के हिसाब से स्ट्रीट लाइट व ट्रैक बनाए जाएंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button