छत्तीसगढ़राज्य

बलौदाबाजार में लाला पाईप फैक्ट्री में करंट लगने से कर्मचारी की मौत

सिमगा

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र स्थित लाला पाईप फैक्ट्री में एक कर्मचारी की आज सुबह करंट लगने से मौत हो गई. घटना सुबह लगभग 10 बजे की है. जब कर्मचारी कार्य के दौरान करंट की चपेट में आया, उसे तत्काल सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना की जांच मे जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान- रूप लाल सिन्हा (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम पदमी का निवासी था. घटना की जानकारी मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. हालांकि, घटना के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा.

Show More

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे… More »

Related Articles

Back to top button