Astrology Tips: पुरुष का दाईं अंग फड़के तो शुभ, महिला के लिये है अशुभ

Astrology Tips: शरीर के अंगों का फड़कना भी जीवन की होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करता है। अगर किसी महिला की दाईं आंख फड़कती है, तो यह अशुभ माना जाता है।

Astrology Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. शरीर के अंगों का फड़कना भी जीवन की होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करता है। अगर किसी महिला की दाईं आंख फड़कती है, तो यह अशुभ माना जाता है।

बता दें कि आंख का फड़कना यूं तो एक सामान्‍य प्रक्रिया है, लेकिन समुद्र शास्‍त्र में इसके अपने अलग मायने हैं। शरीर के अंगों के फड़कने की प्रक्रिया को कुछ लोग बहुत तो कुछ सामान्‍य समझते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे शकुन और अपशकुन से जोड़कर भविष्य की ओर देखते हैं।

महिला की दाईं आंख फड़के तो यह अशुभ है

शास्त्रों की मानें तो अगर किसी महिला की दाईं आंख फड़कती है, तो यह अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि उसे आने वाले समय में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उसका किसी से विवाद हो सकता है या किसी तरह की परेशानी आ सकती है। लोग इसे एक चेतावनी की तरह देखते हैं।

महिलाओं के साथ हो सकती हैं ये घटनाएं

दायीं आंख का फड़कना आमतौर पर मुश्किलों का संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर या ऑफिस में झगड़ा हो सकता है। यह मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी संकेत हो सकता है।

आपके काम अटक सकते हैं या अधूरे रह सकते हैं। इसे चुनौतियों या कठिनाइयों का संकेत माना जाता है। आपको बुरी नजर लग सकती है, आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और अप्रिय घटनाएं भी घट सकती हैं।

पुरुषों में दाईं आंख फड़के तो शुभ, बनेंगे काम

कहते हैं कि पुरुषों में दाईं आंख फड़कने का अर्थ बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं पुरुषों में दाईं आंख फड़कना एक शकुन के रूप में भी हम देखते हैं। किसी शुभ कार्य को करने जा रहे हैं और आपकी दाईं आंख फड़कने लगे तो समझ जाइए आपका वह काम बिना किसी बाधा के सरलता से पूर्ण हो जाएगा। बता दें कि पुरुषों में दाईं आंख फड़कना धन लाभ का भी संकेत माना जाता है।

नौकरी में प्रमोशन या कोई पुरस्कार मिलने के संकेत

बता दें कि पुरुषों की दाईं आंख फड़कने पर उनका कोई पुरानी रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आपकी नौकरी पक्‍की हो सकती है और सामाजिक या सरकारी मान्यता मिल सकती है। दाईं आंख अगर फड़के तो समझ लीजिए कि आपका किसी बड़े आदमी से संपर्क होने वाला है। साथ ही आपके लिए नौकरी में प्रमोशन या कोई पुरस्कार मिलने के योग बन सकते हैं।

नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button