Astrology Tips: घर में कबूतर दे अंडा तो समझ लेना घर में आने वाली है खुशहाली

Astrology Tips: कबूतर वह पक्षी है जो कई बातों का संकेत देता है। जैसा कि वह घर में वह अंडा देता है तो आपके घर में बहुत जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।

Astrology Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. कबूतर वह पक्षी है जो कई बातों का संकेत देता है। जैसा कि वह घर में वह अंडा देता है तो आपके घर में बहुत जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। वहीं वासतु की मानें तो जिन घरों में कबूतर आते हैं और अपना टूटा हुआ पंख छोड़ जाते हैं, वहां परेशानियां नहीं आती हैं।

विद्यान तो यह भी कहते हैं कि घर में कबूतर का टूटकर गिरा हुआ पंख रखा जाना बेहद शुभ होता है और यह खुशहाली लाता है। वास्तु के जानकार बताते हैं कि कुछ लोग कबूतर के टूटकर गिरे पंख को सफेद कपड़े में बांधकर रखना अच्छा मानते हैं।

अच्छे दिन के संकेत देता है

वास्तु की मानें तो कबूतर के पंख से जुड़े कुछ उपाय को अगर किया जाए तो धन वर्षा होने की संभावना और बढ़ जाती है। कबूतर यदि घर में अंडे दे तो यह भी अच्‍छे दिन आने के संकेत है। वहीं यह आपके जीवन के लिए समृद्धि का संदेश लाते हैं और जीवन को खुशहाल बनाते हैं।

कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय

यदि आपके ऊपर कोई कर्ज है तो आप कबूतर के तीन पंखों को लेकर घर के अलग -अलग कोने में रख दें। ये उपाय आपके कर्जे उतरने में मदद कर सकता है।

नौकरी के लिये करें टोटके

वास्तु के अनुसार अगर आप को बहुत सी कोशिशों के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही तो इसके लिए आप हर गुरुवार के दिन पीले कपड़े में हल्दी की एक गांठ के साथ कबूतर का एक पंख और पीली कौड़ी रख दें। इस पोटली को घर की तिजोरी में रखें। ऐसा लगातार करने से जल्दी ही नौकरी लगने के आसार हैं।

धन जल्द वापस मिलेगा

अगर पति- पत्नी के बीच में आपस में नहीं बनती तो कबूतर के पंख को अपने बेड रूम में पूर्वी कोने पर रख दें। ऐसा करने से आपके जीवन से निगेटिव ऊर्जा दूर होने लगेगी। रुका हुआ धन जल्द वापस मिलेगा।

यह उपाय करें लाभ होगा

अगर कबूतर के पंख से वशीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको एक सफेद कबूतर के पंख की जरुरत होगी। कबूतर के पंख पाने के लिए आप कोई और तरीका अपना सकते हैं। या फिर आपको छत पर मिल जाए तो अच्छा रहेगा। पंख मिलने के बाद एक सफेद कागज पर चंदन की कलम से उसका नाम लिखना है जिस पर आप अपना वशीकरण चाहते हैं।

नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नही करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button