Astrology Tips: पूजा घर में यह रखने से खुलेगी आपकी किस्मत

Astrology Tips: अगर आप पूजा घर में मोर पंख रखते हैं तो यह जीवन के लिए बेहतर है। क्योंकि घर में मोर पंख हो तो जीवन से जुड़े कई कामों में सकारात्मक परिणाम देखने और सुनने में मिलते हैं।

Astrology Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. अगर आप पूजा घर में मोर पंख रखते हैं तो यह जीवन के लिए बेहतर है। क्योंकि घर में मोर पंख हो तो जीवन से जुड़े कई कामों में सकारात्मक परिणाम देखने और सुनने में मिलते हैं। वास्तु की मानें तो यदि सही दिशा में रखा जाए तो उसके सकारात्मक और शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। वहीं यदि वास्तु से अनजान व्यक्ति इन सामान को सही दिशा में नहीं रखता है तो इसके नकारात्मक परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।

जीवन में धन प्राप्ति के योग

वास्तु के अनुसार यदि आपके घर में मोर पंख रखा है तो उसको घर की दक्षिण अथवा पूर्व दिशा में रख दीजिए। ये दिशा मोरपंख को रखने के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। सूर्य देव और इंद्र देव को घर की पूर्व दिशा का स्वामी है। कारण है कि घर की पूर्व दिशा में मोर पंख रखना बेहद लाभकारी होता है। इसके अलावा घर के उत्तर और पश्चिम दिशा में मोर पंख रखने से अपार धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।

घर में बनी रहेगी पैसे की बरकत

घर में पैसा नहीं रुकता और आप पैसों को लेकर परेशान हैं तो आप वास्तु के अनुसार घर के उत्तर पश्चिम दिशा में मोर पंख लगायें जो यह सभी के लिए लाभकारी नहीं होता। वहीं जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु दोष होता है उन्हें घर के उत्तर पश्चिम दिशा में मोर का पंख लगाना चाहिए। इस उपाय के करने से राहु दोष भी समाप्त होता है साथ ही घर में पौसों की बरकत बनी रहती है।

8 मोर पंख एक साथ बांधकर रखें

घर में जब भी मोर पंख रखें तो वास्तु अनुसार रखें। यदि आपके आवास में मोर पंख है तो इससे घर में मौजूद वास्तु दोष दूर किए जा सकते हैं। घर की उत्तर पूर्व दीवार पर 8 मोर पंख एक साथ बांधकर रखें ऐसा करने से घर में मौजूद वास्तु दोष खत्म हो जाता है।

घर में आने जाने पर मोरपंख पर पड़े नजर

इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि घर में रखे मोरपंख रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। अपने घर में मोरपंख को इस तरह से लगाएं कि जहां सभी आने-जाने वालो की नजर उस पर लगातार पड़ती रहे। कहते हैं कि इससे आपके घर की सारी नकारात्मक ताकत नष्ट हो जाती हैं। जिससे आपके जीवन में आने वाली दिक्कते दूर होने लगती हैं।

तिजोरी में भी रखें मोरपंख

वास्तु के अनुसार जहां हम पैसों को रखते हैं उसे तिजोरी कहते हैं। तिजोरी में मोरपंख रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह पर मोरपंख रख दें । ऐसा माना जाता है कि इससे आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है और आपकी आय में 10 गुना बढ़ोत्तरी होने लगती है। अगर पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाना है तो शयनकक्ष में मोरपंख का जोड़ा लगाना चाहिए।।

नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button