Astrology Tips: 2 मार्च 2025 को शुक्र मीन राशि में वक्री होंगे, जातकों को मिलेगा लाभ
Astrology Tips: 2 मार्च 2025 से सुखसुविधाओं को देने वाले मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कई राशि के जातकों को लाभ भी मिलने की संभावना है। वहीं कुछ राशि वाले संभलकर चलें तो उनके लिये बेहतर होगा।

Astrology Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. 2 मार्च 2025 से सुखसुविधाओं को देने वाले मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कई राशि के जातकों को लाभ भी मिलने की संभावना है। वहीं कुछ राशि वाले संभलकर चलें तो उनके लिये बेहतर होगा। शनि की उल्टी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, कतो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। शुक्र के उल्टी चाल कई राशियों की किस्मत चमकाने के साथ नौकरी-व्यापार में खूब फायदा दिला सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
ज्योतिष के अनुसार आपके द्वारा किए गए कार्यों में अब खूब सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति और बेहतर रहने वाली है। जीवन में खुशियों की शुरुआत हो सकती है। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में खूब सफलता हासिल हो सकती है। वहीं इस राशि में शुक्र 11वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
ज्योतिष की मानें तो इस राशि के जातकों को जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के चांस भी दिख रहे हैं। इसके साथ ही व्यापार की बात करें, तो आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर, वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। जातकों को विदेश यात्रा के मौके मिल सकते हैं।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
ग्रहों के अनुसार इस राशि में शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी है तथा मीन राशि में उल्टी चाल चलकर वे बारहवें भाव में वक्री हो जाएंगे फिर इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर काफी अधिक झुकाव हो सकता है। आपके दोस्तों का पूरा साथ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आप नई नौकरी कर सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस की बात करें, तो विदेशों से आपकी अच्छी कमाई हो सकती है। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का उल्टी चाल चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
मार्च 2025 में कई ग्रह बदलेंगे अपना स्थान
मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे।