अयोध्या से CM Yogi ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत, एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण का बना कीर्तिमान

CM Yogi: यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' थीम पर एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण कर कीर्तिमान बनाया। CM योगी ने अयोध्या में 'पौधरोपण महाभियान-2025' का शुभारंभ किया।

CM Yogi: उज्जवल प्रदेश डेस्क, अयोध्या. उत्तर प्रदेश में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ महाअभियान की भव्य शुरुआत की। अयोध्या के रामपुर हलवारा में सरयू किनारे त्रिवेणी वन में पौधरोपण कर सीएम योगी ने इस ऐतिहासिक अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ के साथ सेल्फी भी ली और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

इस विशाल अभियान के तहत उत्तर प्रदेश (CM Yogi) में एक ही दिन में 37 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी से, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ और ब्रजेश पाठक ने लखनऊ से पौधरोपण कर इस अभियान को मजबूती दी। कुल मिलाकर 26 विभागों और 25 करोड़ नागरिकों की इस पहल में सहभागिता है।

हर जिले में हरियाली की बयार

राज्य में 52.43 करोड़ पौधे लगाए गए हैं और सभी 18 मंडलों में विभिन्न उद्देश्यों से वृक्षारोपण किया जा रहा है। लखनऊ मंडल में सबसे अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। इस दौरान अटल वन, एकता वन, शौर्य वन, ऑक्सी वन, त्रिवेणी वन जैसे कई हरित क्षेत्र भी विकसित किए जा रहे हैं। पीएम (CM Yogi) और सीएम आवासीय योजनाओं के लाभार्थियों को भी सहजन के पौधे रोपने के लिए दिए जा रहे हैं।

देखे विडिओ:

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने जलवायु परिवर्तन के खतरे और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने (CM Yogi) कहा कि अनियंत्रित विकास और पेड़ों की कटाई से प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। योगी ने सभी लोगों से अपील की कि वे अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं और जीवन में हरियाली को अपनाएं।

पौधे ही जीवन की ऑक्सीजन

CM Yogi ने बताया कि पिछले 8 वर्षों में प्रदेश में 200 करोड़ से अधिक पौधरोपण हो चुका है, जिनमें से 52 करोड़ पौधे अभी भी जीवित हैं। उन्होंने कहा कि पौधे ही पृथ्वी को समृद्ध बना सकते हैं और हर इंसान को अकाल मृत्यु से बचाने के लिए पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए।

इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम ने प्रदेश में पर्यावरण के प्रति एक नई चेतना जगा दी है।

Mayank Parihar

उज्जवल प्रदेश डॉट कॉम में बतौर सब एडिटर कार्यरत मयंक परिहार को डिजिटल मीडिया में 4 साल से अधिक का अनुभव है। टेक्नोलॉजी, ट्रैवल-टुरिज़म, एंटेरटैनमेंट, बिजनेस साथ ही हाईपर-लोकल कंटेंट… More »

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button