Bhopal Lok Sabha Election Result: आलोक शर्मा को हुजूर, गोविंदपुरा से मिले भरपूर वोट, उत्तर और मध्य में पिछड़े

Bhopal Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव उत्तर और मध्य विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा से कुल 27 हजार 726 मत से आगे रहे थे। जबकि भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को सिर्फ हुजूर विधानसभा में एक लाख 90 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

Bhopal Lok Sabha Election Result 2024: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल से 5 लाख मतों की ऐतिहासिक बढ़त के साथ भले ही आज आलोक शर्मा सांसद बन गए हों, लेकिन आलोक शर्मा उत्तर और मध्य विधानसभा क्षेत्र से पिछड़ गए। बता दें कि इन दोनों ही क्षेत्रों में विधायक भी कांग्रेस के ही हैं।

हालांकि हुजूर विधानसभा क्षेत्र ने इसकी भरपाई कर दी है। दरअसल उत्तर में अरुण श्रीवास्तव को 91,774 और मध्य में 71,468 मत मिले हैं। जबकि 8 विधानसभा क्षेत्र में हुजूर से सबसे अधिक एक लाख 90 हजार 420 मत भाजपा को मिले हैं।

गोविंदपुरा में सबसे अधिक 1730 लोगों ने लगाया नोटा

लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल के आठ विधानसभा क्षेत्र में कुल 6,573 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया। इनमें सबसे अधिक गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के 1,730 मतदाता और हुजूर विधानसभा क्षेत्र के 1,209 मतदाता शामिल हैं।

Also Read: देवेंद्र फडणवीस ने ली कमजोर नतीजों की जिम्मेदारी; बोले- हम चूक गए

भाजपा और कांग्रेस को मिले विधानसभा क्षेत्र अनुसार मत

विधानसभा क्षेत्रअरुण श्रीवास्तव (कांग्रेस)आलोक शर्मा (भाजपा)
बैरसिया46599129111
उत्तर9177469059
नरेला83714125265
दक्षिण-पश्चिम4046486560
मध्य7146866457
गोविंदपुरा50411187958
हुजूर53964190420
सीहोर40304123455

विधानसभा क्षेत्र अनुसार नोटा पर डाले गए मत

विधानसभा क्षेत्रनोटा
बैरसिया411
उत्तर477
नरेला829
दक्षिण-पश्चिम865
मध्य598
गोविंदपुरा1730
हुजूर1209
सीहोर454
कुल6573

https://ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/jabalpur-news-three-killed-in-mine-collapse-seven-workers-buried-in-sand/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button