Bhopal Love Jihad Case: Beauty Parlor और Dance Class के बहाने हिंदू युवतियों का RAPE करवा रहीं मुस्लिम महिलाएं
Bhopal Love Jihad Case: अजमेर जैसे कांड में लव जिहाद कर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग में मुस्लिम महिलाएं भी संलिप्त हैं। वे हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश कर पहले अपने भाइयों या मुस्लिम दोस्तों से मिलवाती और फिर रिश्ते बनाने के लिए उकसाती थीं।

Bhopal Love Jihad Case: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भोपाल में अजमेर जैसे कांड में लव जिहाद कर हिंदू युवतियों (Hindu Girls) से दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के मामले में मुस्लिम (Muslim) महिलाओं (Women) की संलिप्तता भी सामने आई है। मुस्लिम महिलाएं और युवतियां हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश कर पहले उन्हें अपने भाइयों या मुस्लिम दोस्तों से मिलवाती (Trapping) थीं और फिर उनके साथ रिश्ते बनाने के लिए उकसा कर उनका दुष्कर्म (Rape) करवाती थीं।
एक मुस्लिम महिला जोया तो अपने भाई शाहरुख खान और उसके दोस्तों के लिए हिंदू युवतियों को न सिर्फ अपने घर में दुष्कर्म के लिए पनाह देती थी, बल्कि इसके लिए उन्हें उकसाती भी थी। शाहरुख अभी तक मुस्लिम युवकों के इस संगठित गिरोह के मुख्य सरगना के तौर पर देखा जा रहा है।
जोया खान भी थी शामिल
पुलिस उसे और उसकी बहन जोया के साथ ही उसके बहनोई को भी गिरफ्तार कर चुकी है। शहर के श्यामला हिल्स थाने में दर्ज मामले में आशंका है कि जोया खान हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म की मास्टरमाइंड है। जोया ने ही पीड़िता को अपने भाई शाहरुख से मिलवाया और फिर उसका ब्रेनवाश कर उससे प्रेम-प्रंसग शुरू करवाया।
बाद में उसने पीड़िता और शाहरुख को घर बुलाया और अपने पति फैजान व उसके दोस्त जावेद के साथ दुष्कर्म करने में मदद की। बाद में इन्हीं आरोपितों के दबाव में पीड़िता ने अपनी सहेली को शाहरुख के दोस्त अयान से मिलवाया था। अयान ने युवती से दुष्कर्म कर उसे अपने दोस्त अरबाज के पास भेज दिया।
12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
बता दें कि भोपाल में मुस्लिमों के इस संगठित गिरोह में पुलिस तीन थानों में 12 आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इनमें से छह आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि छह आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और भी मुस्लिम युवक शामिल होंगे।
पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
टीआईटी कॉलेज की तीन छात्राओं की शिकायत पर बागसेवनिया, अशोका गार्डन और जहांगीराबाद थाने में तीन मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल छह आरोपित हैं। इनमें से पुलिस ने मुख्य आरोपित फरहान, उसके साथी साद और साहिल खान को गिरफ्तार किया है। जबकि अली, अबरार और नाबिल फरार चल रहे हैं। उधर श्यामला हिल्स व बैरागढ़ मामले में सभी छह आरोपित जेल में हैं। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र कह चुके हैं कि वे इन मामलों से जुड़े हर पहलू पर गहनता से जांच करा रहे हैं।
डांस क्लास में सिर्फ हिंदू लड़कियों को एडमिशन
टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को तीसरे आरोपित साहिल खान को पन्ना से गिरफ्तार किया है। साहिल अशोका गार्डन क्षेत्र में एक डांस क्लास संचालित करता है, जिसमें सिर्फ हिंदू युवतियों को ही एडमिशन दिया जाता है।
साहिल ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlor) चलाने वाली एक ब्यूटीशियन युवती से प्रेम-प्रसंग में है। सूत्रों के अनुसार, वही युवती पार्लर में आने वाली हिंदू युवतियों को डांस क्लास (Dance Class) भेजती थी। पुलिस को आशंका है कि उसकी डांस क्लास से भी लव-जिहाद का गिरोह चलाया जा रहा था।
इस मामले में जल्द ही साहिल की प्रेमिका को भी पुलिस हिरासत में लेगी। इसके अलावा हिंदू युवतियों को फंसाने के मामले में टीआइटी कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं की संलिप्तता पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को कॉलेज का दौरा किया था, जिसमें कालेज की छात्राओं की काउंसलिंग की गई है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी ली
भोपाल में हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर मुस्लिम युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने आरोपितों की गिरफ्तारी सहित अब तक की कार्रवाई के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने स्कूल, कॉलेज की छात्राओं से दुर्व्यवहार और अपराध से संबंधित खबरों पर चिंता जताते हुए कहा है कि शिक्षण संस्थाओं पर कड़ी नजर रखी जाए। शिक्षण परिसरों या इनके पास अवैधानिक गतिविधियां न हों। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।