Bhopal News: युवा कार्यकर्ता सम्मेलन 2025 में मध्य राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने दी उपस्थिति
Bhopal News: भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में समूचे प्रदेश से अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

Bhopal News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में समूचे प्रदेश से अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं जिसमे मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सहित संकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि आज 23 फरवरी को भारतीय मजूदर संघ प्रदेश द्वारा भारत माता चौराहे भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रदेश स्तरीय युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमे मुख्य अतिथि प्रहलाद सिंह पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ केपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, के बी मेवाड़े, शिवकुमार शर्मा, मयूर उपाध्याय, जितेंद्र शाक्य, संदीप जैन, अशोक साहू, प्रकाश मेहरा, अखिल भारतीय राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारीगण, भारतीय वनवासी परिषद के प्रदेश पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण एवं मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के कार्यकर्तागण उपस्तिथि दे रहे हैं।