भोपाल में महिला मोर्चा को मिली नई ऊर्जा, पुष्पा विश्वकर्मा बनीं जिला अध्यक्ष
Bhopal News: भोपाल में पुष्पा विश्वकर्मा को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, संगठन ने महिला सशक्तिकरण को लेकर नई ऊर्जा का संचार किया।

Bhopal News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन के महिला मोर्चा को भोपाल में एक नई नेतृत्व शक्ति मिली है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष उमा विश्वकर्मा ने आज पुष्पा विश्वकर्मा को भोपाल जिले के लिए महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर जबलपुर से विशेष रूप से पहुँचीं प्रदेश उपाध्यक्ष उमा विश्वकर्मा ने पुष्पा को नियुक्ति पत्र सौंपा और उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि— “महिला मोर्चा का उद्देश्य केवल सामाजिक एकता नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त, संगठित और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।”
उन्होंने यह भी आशा जताई कि भोपाल जिले में शीघ्र ही एक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी महिला मोर्चा टीम का गठन किया जाएगा, जो महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के कार्यों को नयी दिशा देगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने की अपील
उमा विश्वकर्मा ने भोपाल की सभी समाजसेवी महिलाओं से अपील की कि वे संगठन से जुड़कर समाज सेवा एवं जनजागरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।
लोगों ने दी बधाइयाँ और शुभकामनाएँ
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा को इस अवसर पर कीर्ति, प्रतिभा, मीनाक्षी, रीता, रीमा, ऋतु, निशा, प्रियंका, रीना, शशि, तुलसा, संगीता सहित बड़ी संख्या में समाजजनों और परिजनों ने बधाइयाँ दीं।