Bigg Boss 19 में एंट्री करेगा ये विवादित कंटेस्टेंट, एडल्ट फिल्म केस में जा चुका है जेल

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 शो को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब तक इस शो में हिस्सा लेने के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन अब जो नाम सामने आया है वो काफी विवादों में रहा है।

Bigg Boss 19: उज्जवल प्रदेश डेस्क, मुंबई. सलमान खान के होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की समाप्ति के बाद अब फैंस को इसके अगले सीज़न का बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 19’ को लेकर चर्चा जोरों पर है और इसके संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं।

बिग बॉस 19 को लेकर बढ़ा बज, सामने आया विवादित नाम

हर साल की तरह इस बार भी Bigg Boss 19 के नए सीज़न को लेकर कई अफवाहें और चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। इस बार जिस नाम को लेकर सबसे ज्यादा बातें हो रही हैं, वो है राज कुंद्रा — बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन।

Bigg Boss 19: क्या राज कुंद्रा बनेंगे बिग बॉस 19 का हिस्सा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज कुंद्रा को ‘Bigg Boss 19’ के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक राज कुंद्रा या शो के मेकर्स की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले भी राज को पिछले साल बिग बॉस के सीजन के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने उस वक्त शो में हिस्सा नहीं लिया था।

 

Raj & Shilpa

एडल्ट फिल्म केस में विवादों में रह चुके हैं राज कुंद्रा

राज कुंद्रा साल 2021 में एक बड़े विवाद में फंस गए थे, जब उन पर एडल्ट फिल्में बनाने और पब्लिश करने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था और लंबे समय तक वह सुर्खियों में बने रहे थे। यही कारण है कि उनकी संभावित Bigg Boss 19 मे एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं।

Raj & Shilpa

Bigg Boss 19: ममता कुलकर्णी सहित कई अन्य नाम भी चर्चा में

राज कुंद्रा के अलावा एक और विवादित नाम सामने आया है और वह हैं ममता कुलकर्णी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। इन दोनों के साथ-साथ और भी कई सितारों के नाम Bigg Boss 19 की संभावित कंटेस्टेंट लिस्ट में शामिल हैं।

Raj & Shilpa

बिग बॉस 19 के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

अब तक जो नाम Bigg Boss 19 के लिए सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं:

  • राज कुंद्रा
  • ममता कुलकर्णी
  • मुनमुन दत्ता (तारक मेहता फेम)
  • अपूर्वा मखीजा
  • राम कपूर और गौतमी कपूर
  • मून बनर्जी
  • शशांक व्यास
  • अरहान अंसारी
  • डेजी शाह
  • खुशी दुबे
  • नील मोटवानी
  • शरद मल्होत्रा

Bigg Boss 19: जुलाई 2025 से शुरू होगा शो

माना जा रहा है कि Bigg Boss 19 का नया सीजन जुलाई 2025 से ऑन एयर हो सकता है। शो की स्ट्रीमिंग को लेकर भी जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है। तब तक फैंस को शो के कंटेस्टेंट्स की पुष्टि और नए अपडेट्स का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Back to top button