Bihar Bridge Collapsed: बिहार में करोड़ों की लागत से बना ब्रिज गिरा, देखें वायरल वीडियो

Bihar Bridge Collapsed News: बिहार के अररिया में एक पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर नदी में गिर गया। बिहार में सिकटी के पड़रिया में बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पुल बन रहा था, जो आज नदी में समा गया।

Bihar Bridge Collapsed News: अररिया. बिहार के अररिया में एक पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर नदी में गिर गया। बिहार में सिकटी के पड़रिया में बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पुल बन रहा था, जो आज नदी में समा गया। जानकारी के अनुसार यह पुल अभी पूरा भी नहीं बना था और नदी में गिर गया। लोगों को सालों से इस पुल के बनने का इंतज़ार था। यह पुल सिखटी और कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ता।

स्थानीय भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल और सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इस पुल को बनाने के लिए बहुत कोशिश की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले जब यह पुल बना था तो बाढ़ की वजह से नदी का किनारा दूर चला गया था। इसके बाद 12 करोड़ रुपये की लागत से नदी के किनारे तक पुल को बड़ा बनाने का काम शुरू हुआ। लेकिन विभाग के लोगों ने ध्यान नहीं दिया और ठेकेदार ने सही से काम नहीं किया। इस वजह से मंगलवार को पुल नदी में गिर गया।

बन रहा था बकरा नदी पर पुल

यह पुल बकरा नदी और कुर्साकाटा के बीच डोमरा बांध पर बन रहा था। कुछ दिन पहले ही विधायक विजय कुमार मंडल, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को अपने साथ लेकर पुल देखने गए थे। तब यह तय हुआ था कि बाढ़ से पहले पुल के दोनों तरफ नदी के किनारे को मजबूत करने का काम किया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। न तो किनारे को मजबूत किया गया और न ही ठेकेदार ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

Also Read: कुर्बानी के बकरे पर लिखा राम, ऐसे बची बकरे की जान, जानें क्या हैं मामला

भाजपा विधायक बोले – ठेकेदार रात में चोरी-छिपे पुल का निर्माण करता था

बिहार बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा, ‘ठेकेदार रात में चोरी-छिपे पुल का निर्माण करता था। अगर पुल के खंभे सही से बनाए गए होते तो यह नदी में नहीं गिरता।’ उन्होंने ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार और कार्यपालक अभियंता के खिलाफ केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए।

Also Read: कांग्रेस विधायक ने बकरीद की शुभकामना संदेश में छपवाई गाय की तस्वीर; देखें वीडियो

पंचायत प्रमुख बोले – पुल के निर्माण में की गई गड़बड़ी

सिकटी प्रखंड के कौआखों पंचायत के प्रमुख विकास कुमार यादव ने बताया, ‘पुल के निर्माण में गड़बड़ी की गई थी। इसलिए यह पुल बारिश से पहले भी गिर गया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इतने पैसे खर्च करके पुल बनाया जाता है और वह गिर जाता है। फिर भी किसी पर कार्रवाई नहीं होती। इससे ठेकेदारों और अधिकारियों के हौसले बुलंद हैं।’ उन्होंने अपने सभी गांव वालों की तरफ से मांग की है कि ठेकेदार और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Love Jihad In Gwalior : शाबिर बना राजू, सिंदूर और बिंदी लगाने पर करता था मारपीट

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button