Bihar News: CM NITISH ने राघोपुर-पटना 6 लेन गंगा पुल की सौगात
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से राघोपुर तक कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के उद्घाटन किया। पुल बनने से मात्र पांच मिनट में राघोपुर से पटना का सफर तय किया जा सकेगा।

Bihar News: उज्जवल प्रदेश, पटना. बिहार के मुख्यमंत्री (CM) नीतीश (Nitish) कुमार पटना (Raghopur) से राघोपुर (Patna) तक कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन (6 Lane) गंगा पुल (Ganga Bridge) के उद्घाटन किया। इस पुल के बन जाने के राघोपुर दियारा के लोगों को बड़ी राहत मिली है। पुल बन जाने से राघोपुर से पटना का सफर मात्र पांच मिनट में तय किया जा सकेगा।
राघोपुर के लोगों को वर्षों से इस पुल का इंतजार था। लोगों कहा कि यह सपना साकार होने जैसा। नीतीश कुमार को लोगों ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष(स्थानीय विधायक) नंद किशोर यादव, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन मौजूद थे।
पुल बन जाने के राघोपुर के बीस पंचायतों के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। पहले बरसात के मौसम में दियारा के लोग पटना से कट जाते थे। उन्हें नाव, पीपा पुल या अन्य साधनों से करीब छह माह तक पटना पहुंचना पड़ता था जिससे बार बार खतरा भी हो जाता था। दूध, सब्जी और अन्य सामान लेकर राघोपुर दियारा वासी पटना आते हैं। बरसात के मौसम में मरीजों को इलाज के लिए पटना लाने में काफी कठिनाई होती थी। राघोपुर के लोगों ने कहा कि पूर्वजों ने जो सपना देखा था उसे नीतीश कुमार ने पूरा कर दिया। इस पुल से दियारा इलाके के लोगों का आर्थिक विकास भी तेज हो जाएगा।
उत्तर और दक्षिण बिहार की सबसे बड़ी कनेक्टिविटी
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि यह पहला 6 लेन ब्रीज है जो उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सबसे बड़ी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। अभी फर्स्ट फेज का निर्माण काराया गया है। सितम्बर तक सेकेंड फेज का भी निर्माण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्घाटन में स्थानीय विधायक तेजस्वी यादव को भी न्योता दिया गया था पर वो नहीं आए। लेकिन, नेता प्रतिपक्ष को मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहिए।